फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   In Sonbhadra, Mahila Congress burnt the effigy of the social welfare officer: Allegation of irregularities in

सोनभद्र में महिला कांग्रेस ने फूंका समाज कल्याण अधिकारी का पुतला : सामूहिक विवाह में गड़बड़ी का आरोप

Thu, 28 Nov 2024 05:07 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 28 Nov 2024 05:07 PM IST
सार

सामूहिक विवाह में फर्जीवाड़े के आरोप के बाद महिला कांग्रेस ने समाज कल्याण अधिकारी का पुतला फूंका और कार्रवाई की मांग की। बताते चलें कि महिला कांग्रेस ने पिछले दिनों हुए सामूहिक विवाह में गड़बड़ी की शिकायत को लेकर लगातार शिकायत कर रही है आरोप है कि सुनवाई नहीं हो रही है लिहाजा प्रदर्शन कर अपनी मांग रख रही हैं।
 

विज्ञापन
In Sonbhadra, Mahila Congress burnt the effigy of the social welfare officer: Allegation of irregularities in
पुतला दहन करती महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सोनभद्र जिले में हुए सामूहिक विवाह में फर्जीवाड़े, सत्यापन के नाम पर धांधली और जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में आदिवासी बच्चों को मिलने वाली भोजन में गड़बड़ी सहित अन्य मुद्दों को लेकर महिला कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को समाज कल्याण अधिकारी का पुतला फूंका। चुर्क तिराहे पर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में फर्जीवाड़े में अभी तक कार्रवाई के नाम पर जिम्मेदार मौन हैं। जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में भी बच्चों ने भोजन में गड़बड़ियों की शिकायत की लेकिन मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
विज्ञापन


समाज कल्याण मंत्री के जिले में उनके विभाग में नही दिख रहा जीरो टॉलरेंस की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बावजूद दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। शक्तिनगर के कांता पांडेय को 18 महीने पहले मृत घोषित कर उनका पेंशन और राशन बंद कर दिया। लगातार उन्हें चक्कर लगाने के बाद भी समाज कल्याण विभाग निद्रा में था।
विज्ञापन
विज्ञापन




उसकी मौत पर भी अफसर मौन रहे। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं की गई तो महिला कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष शांति विश्वकर्मा, मुन्नी, आरती देवी, सुशीला देवी, विमला देवी, रेखा, बबिता देवी, संतरा देवी, संतोष यादव, बसावन गुप्ता आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed