फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   In search of thieves in jewelery shop, many were picked up

आभूषण की दुकान में चोरी करने वालों की तलाश में दी गई दबिश, कई को उठाया

Fri, 14 Jan 2022 07:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
In search of thieves in jewelery shop, many were picked up
रॉबर्ट्सगंज में बुधवार की रात आभूषण की दुकान में चोरी करने वालों की तलाश में बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने कई स्थानों पर छापा मारा। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लखनपुरवा गांव निवासी पवन सोनी की रॉबर्ट्सगंज स्थित संस्कृत महाविद्यालय के ठीक सामने ओम ज्वेलर्स से बुधवार की रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर करीब एक लाख नकदी समेत पांच लाख कीमत के सोने व चांदी के गहने पर हाथ साफ कर दिया था। चोरी की पूरी वारदात दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। चोरों को पकड़ने के लिए सदर कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा, एसओजी प्रभारी साजिद सिद्दीकी, स्वट टीम प्रभारी अमित तिवारी, सविलास प्रभारी ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को अलग अलग रॉबर्ट्सगंज, उरमौरा, लोढ़ी, बभनौली समेत अन्य स्थानों पर दबिश दी। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि चोरों की तलाश की जा रही है, जल्द ही चोरों को पकड़ कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed