{"_id":"59456f0a4f1c1b28698b496d","slug":"in-road-accidetn-three-people-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में तीन की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरगवां थाना क्षेत्र के कसर गेट के पास शुक्रवार रात दो बाइक सवार युवक खड़े ट्रेलर से टकरा गए। इस हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरे की इलाज के दौरान अस्पताल में। घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
कसर गांव के पंचायत भवन के पास घटना शुक्रवार की रात करीबन दस बजे के करीब की है। बताते हैं कि महदेईया (गोरबी) का रहने वाला राधे विश्वकर्मा (30) अपने साथी अमर विश्वकर्मा (32) के साथ किसी काम से बाइक पर सवार होकर महदेईया से बरगवां के तरफ जा रहे थे।
इसी बीच कसर गांव के पास नेशनल हाइवे पर पहले से खड़े ट्रेलर में उनकी बाइक पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई की बाइक चला रहे राधे विश्वकर्मा की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की खबर पुलिस को देने के साथ गंभीर रूप से घायल अमर विश्वकर्मा को इलाज के एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय भिजवाया। जानकारी के बाद दोनों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। अमर का डाक्टरों ने उपचार शुरू किया लेकिन कुछ ही देर बाद उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, मां की मौत ः थाना क्षेत्र के कुबरी मोड़ के पास रीवा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मां की मौत हो गई। जबकि बेटा घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया। दुर्घटना करने वाली ट्रक को भी पुलिस कब्जे में लेकर थाने ले आई। डिबुलगंज निवासी इंद्रामती (45) पत्नी महेंद्र अपने 22 वर्षीय पुत्र संजय के साथ दोपहर बाद तीन बजे के करीब बाइक से अपने पाही कुबरी जा रही थी। जैसे ही दोनों कुबरी मोड़ के पास पहुंचे, सामने से आ रही ट्रक की चपेट में आ गए। इससे इंद्रामती करीब तीन सौ मीटर तक घिसटती चली गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि संजय वहीं गिरकर घायल हो गया। हादसा देख तमाम लोग जमा हो गए। भीड़ बढ़ती देख चालक ट्रक खड़ा कर फरार हो गया।