फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   In old enmity, sticks went on two sides

पुरानी रंजिश में दो पक्षों में चले लाठी डंडे

Fri, 11 Feb 2022 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
In old enmity, sticks went on two sides
सदर कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव में बृहस्पतिवार की शाम पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों तरफ से पिता-पुत्र समेत चार घायल हो गए। जिला अस्पताल में घायलों का उपचार हुआ। दोनों पक्ष के घायलों की तहरीर पर आठ लोगों के ख्रिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सांय करीब चार बजे उरमौरा में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले। इसमें एक पक्ष से पिता-पुत्र और दूसरे पक्ष से सगे भाई घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर बीच बचाव किया। उधर घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा ने बताया कि मारपीट में प्रथम पक्ष से राबर्ट्सगंज के मंडी समित के पास रहने वाला तसलीम और उसके पिता और भाई को चोंट लगी है। तसलीम की तहरीर पर राबर्ट्सगंज के मंडी मोहाल में रहने वाले फैजान, फरहान, अमन और रईस के खिलाफ मारपीट, धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी पक्ष से फैजान और उसके पिता रईस घायल हुए हैं। फैजान की तहरीर पर राबर्ट्सगंज मंडी महाल निवासी अजीम, तसलीम, नदीम और रामू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed