{"_id":"67ec2ed53844a9cf0809f828","slug":"in-laws-demanding-fathers-land-in-dowry-kicked-married-woman-out-of-the-house-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-126394-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: दहेज में पिता की जमीन मांग रहे ससुरालवाले, विवाहिता को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: दहेज में पिता की जमीन मांग रहे ससुरालवाले, विवाहिता को घर से निकाला
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज कस्बे की रहने वाली एक महिला ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने पति और ससुरालवालों पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
पीड़िता दीपनगर निवासी सिमरन कौर के अनुसार उसकी शादी 28 जनवरी 2019 को हरदोई के संडीला थाना क्षेत्र निवासी गगनदीप सिंह से हुई थी। शादी के समय उसके पिता ने 2.50 लाख रुपये नकद और घरेलू सामान दिया था। शादी के बाद सब कुछ सामान्य था, लेकिन बेटी के जन्म के बाद ससुरालवालों का व्यवहार बदल गया।
शिकायत में बताया गया कि पिता ने रॉबर्ट्सगंज स्थित अपना मकान बेचकर संडीला में एक प्लॉट खरीदा, जिसके बाद ससुराल पक्ष उस जमीन को दहेज में मांगने लगा। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।
विज्ञापन
आरोप है कि पति गगनदीप सिंह, ससुर मंजित सिंह, जेठ गुरमीत सिंह, अमरजीत सिंह, जेठानी मनविंदर कौर और स्वीटी कौर समेत अन्य परिजन उसे प्रताड़ित करने लगे। इस मामले में पंचायत भी हुई, जिसके बाद 6 मार्च को वह वापस ससुराल गई, लेकिन ससुराल वालों का व्यवहार नहीं बदला।
वे दोबारा दहेज की मांग करने लगे। गत 18 मार्च की रात मारपीट कर उसे ससुराल से निकाल दिया गया। धमकी दी गई कि अगर उसने शिकायत की तो उसका कोई पता नहीं चलेगा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।