फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   In Inter Nagendra, first in high school Avinasha

इंटर में नागेंद्र, हाईस्कूल में अविनाश्ा अव्वल

Mon, 18 May 2015 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र Updated Mon, 18 May 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
In Inter Nagendra, first in high school Avinasha
यूपी बोर्ड की परीक्षा का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम रविवार को दोपहर बाद आया। इसमें हाईस्कूल में संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राबर्ट्सगंज के अविनाश पांडेय ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला, विमला इंटर कालेज राबर्ट्सगंज के पियूष सोनी ने 90.7 पाकर दूसरा और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज ककरी की सोनम पटेल  ने 90.5 फीसदी अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


  इसी तरह इंटरमीडिएट में शिक्षा निकेतन इंटर मीडिएट कालेज ओबरा के नागेंद्र यादव 92.8 प्रतिशत, जय ज्योति इंटर कालेज चुर्क की शिवानी पटेल ने 92.2 और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज ककरी की अफसाना खातून ने  90.8 फीसदी अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया। इस वर्ष जिले का परीक्षा परिणाम इंटरमीडिएट का 89.23 प्रतिशत तथा हाईस्क ल का 91.80 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन


 यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर का परीक्षा परिणाम रविवार को दोपहर बाद घोषित हुआ, जबकि परिणाम जानने के लिए छात्र इंटरनेट की दुकानों का चक्कर सुबह से लगा रहे थे।  परिणाम जानने के बाद छात्र उछल पड़े। परिजनों, शिक्षकों और इष्ट मित्रों ने भी अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस वर्ष 2015 में यूपी बोर्ड परीक्षा में इंटर और हाईस्कूल के 52816 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसमें हाईस्कूल के 31218 और इंटर के 21598 परीक्षार्थी थे। हाईस्कूल में बालक 14836, बालिका 16380 और इंटर में बालक 9714 और बालिका 11884 थी। रविवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे यूपी बोर्ड के वेबसाइट पर परीक्षा परीक्षा परिणाम सार्वजनिक हुआ।


 इंटरनेट की दुकानों पर कड़ी धूप में परीक्षार्थी और अभिभावक परिणाम जानने के लिए खड़े रहे। परीक्षा में उत्तीण परीक्षार्थी काफी खुश दिखे। वहीं असफल परीक्षार्थियों के चेहरे पर चिंता की लकीरें बनी रहीं। ग्रामीण इलाकों में बिजली की समस्या होने से परीक्षार्थियों को परिणाम जानने में विलंब हुआ। मोबाइल के जरिए लोगों शहर में रहने वालों से संपर्क साधा। लेकिन परीक्षार्थियों की खुशियों पर कई बार ध्वस्त नेट व्यवस्था ग्रहण लगाई। इस दौरान विद्यालय प्रशासन भी अपने कार्यालय पर नेट की सुविधा कराकर परीक्षा परिणाम देख रहा था। उर्त्तीण परीक्षार्थी गुरुजनों और मां, बाप को सफलता का श्रेय दिया। परीक्षार्थियों ने पढ़ लिख कर क्या करेंगे अपने विचार बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed