फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   In high school, Rohit, lamp jointly topper

हाईस्कूल में रोहित,दीपक संयुक्त रूप से अव्वल

Mon, 18 May 2015 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र Updated Mon, 18 May 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
In high school, Rohit, lamp jointly topper
आईसीएसई बोर्ड का परीक्षा परिणाम सोमवार को  घोषित हो गया। आईसीएसई बोर्ड से संचालित जिले में एक मात्र डीसी ल्यूईस मेमोरियल पब्लिक स्कूल मुर्धवा का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। दसवीं कक्षा में रोहित बंसल और दीपक केशरी ने 92.4 प्रतिशत अंक हासिल  कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। इसी तरह इंटरमीडिएट में अर्पित तिवारी सर्वाधिक 86.2 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम रहे। इस परीक्षा परिणाम से बच्चों और उनके परिवार में खुशी का माहौल रहा।
विज्ञापन



दसवीं कक्षा मेें इस वर्ष कुल 132 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिसमें सभी ने सफलता हासिल की। 132 में से 120 बच्चों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त किया। इसमें भी सात बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक  प्राप्त किया। हाईस्कूल में रोहित बंसल और दीपक केशरी ने 92.4 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान, राहुल कुमार सिंह ने 91.8 फीसदी अंक पाकर द्वितीय और अभिषेक त्रिपाठी ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। अंग्रेजी विषय में राहुल कुमार सिंह 86 फीसदी अंकों के साथ अव्वल रहे। इसी तरह हिंदी में विशाल बाबू अंबेडकर ने 98 प्रतिशत, सामाजिक विषय में रोहित  बंसल ने 95 प्रतिशत, गणित में दीपक कुमार केशनी ने 95 प्रतिशत, विज्ञान में रोहित और दीपक ने 96 प्रतिशत, कंप्यूटर में दीपक ने 97 फीसदी अंक हासिल किया। उधर 12वीं कक्षा में कुल 59 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें सभी ने सफलता पाई।
विज्ञापन




गणित वर्ग में अर्पित तिवारी ने 86.2 प्रतिशत के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। इसी तरह रामअशीष कुशवाहा ने जीव विज्ञान वर्ग में 81.8 प्रतिशत के साथ तथा वाणिज्य वर्ग में नीतिश सिंह ने 72.8 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर रहे। विषयवार परिणाम में अंग्रेजी विषय में मनीष कुमार 86 फीसदी, गणित में अर्पित तिवारी 92 प्रतिशत, जीव विज्ञान में रामआशीष मौर्य 88 प्रतिशत, रसायन विज्ञान में रामआशीष मौर्य 90 प्रतिशत, भौतिक विज्ञान में अर्पित 90 फीसदी और कंप्यूटर में उत्कर्ष पाल 92 प्रतिशत अंक के साथ अव्वल रहे। विद्यालय के सेक्रेटरी जय सिंह डेविड ने सफल बच्चों को शुभकामना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed