फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   in Gtihta saw growth

घटिहटा, पटवध का देखा विकास

Mon, 02 Feb 2015 11:09 PM IST
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र Updated Mon, 02 Feb 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
in Gtihta saw growth
डीएम डीके सिंह ने सोमवार को चोपन ब्लाक के घटिहटा और पटवध में विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन करने के साथ ही जनता का दुख-दर्द जाना।
विज्ञापन


घटिहटा में लगाए गए शिविर में सचिवालय निर्माण पर संतोष  जताते हुए यहां के उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों का शैक्षिक स्तर जांचा। चोपन/रेणुकूट/चुर्क प्रतिनिधि के मुताबिक निरीक्षण के दौरान तीन साल में कराए गए कार्यों की सूची का वितरण कर सत्यापन कराया।

ऋतेश के पिता मुन्ना की दुर्घटना में मौत की जानकारी पाने के बाद लेखपाल को निर्देशित किया कि किसान दुर्घटना बीना योजना के तहत पांच लाख रुपये पीड़ित परिवार को दिलाया जाए।
विज्ञापन


ऋतेश की मां को अपंग होने की हालत में सीएम राहत कोष से मदद देने का भरोसा दिया। यहां के विकलांग झिमना प्रसाद और संदीप कुमार का विकलांग प्रमाण-पत्र और पेंशन के लिए बीडीओ करुणाकर अदीब को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह प्राथमिक विद्यालय पटवध में लगे शिविर में कहा कि विद्यालय की चहारदीवारी सड़क निर्माण चेतक कंपनी की ओर से तोड़ी गई है, उसे वहीं बनवाएगी। विद्युत बिल के सुधार का भी मातहतों को निर्देश दिया।

इस मौके पर सीएमओ डा. एबी सिंह, प्रधान कैलाश सिंह, डा. वाई प्रसाद, अरुण उपाध्याय, बच्चा यादव मौजूद रहे। उधर, राबर्ट्सगंज ब्लाक के पड़री खुर्द में भी जन कल्याण शिविर  लगा जनता का दुख-दर्द जाना।


कृषि विभाग ने 15 किसानों का रजिस्ट्रेशन किया। बिजली विभाग की ओर से सात नए कनेक्शन, स्वास्थ्य विभाग की ओर से 219 लोगों को  दवा दी गई।

 इस मौके पर कृषि विभाग के उपनिदेशक भारतेंदु, तहसीलदार योगेंद्र सिंह, जेई विद्युत बृजबिहारी, मीना आदि रहीं। दुद्धी प्रतिनिधि के अनुसार डीएम डीके सिंह की पहल पर सोमवार को  ब्लाक क्षेत्र के रजखड़ और बहेराडोल गांव में जन कल्याण शिविर लगा।

इसमें विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल लगाया गया था। इसमें ग्रामीणों को जरूरी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed