{"_id":"59456c824f1c1b606b8b477e","slug":"in-first-rain-the-bridge-collapsed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बारिश में ही बह गई पुलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बारिश में ही बह गई पुलिया
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
दुद्धी ब्लॉक के महुली क्षेत्र करहिया की टूटी पुलिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महुली से करहिया मार्ग पर बनी पुलिया पहली ही बरसात में बह गई। अब तक उसकी मरम्मत न होने से आवागमन प्रभावित है। इससे ग्रामीणों में असंतोष है। पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से करीब आधा दर्जन गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से टूट गया है।
करीब एक सप्ताह पूर्व क्षेत्र में हुई बारिश से महुली-करहिया मार्ग पर स्थित पुलिया टूटकर बह गई। इसके बाद से करहिया, बोधाडीह, बगरवां, बसीन, जोरकहू समेत आधा दर्जन गांव का संपर्क तहसील मुख्यालय से टूट गया है। महुली से करहिया का यह मुख्य मार्ग है जो जंगल क्षेत्र होने के कारण कोई दूसरी सड़क भी नही है। इस कारण लोगों को 40 से 50 किमी अतिरिक्त चल कर तहसील मुख्यालय जाना पड़ रहा है।
जिले का चर्चित पिकनिक स्पॉट होने के कारण हर दिन शैलानियों का आना-जाना इस मार्ग से होता है। लेकिन पुलिया के टूट जाने के बाद शैलानियों का आना बंद हो गया है। जो लोग दूर दराज से आते है, उन्हें आधे रास्ते से ही वापस जाना पड़ता है। इतनी महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण न होने से लोगों में असंतोष है।
विज्ञापन
वहीं ग्रामीणों धर्मेंद्र कुमार, राहुल, सूरजमन, रामचंद्र, राजकुमार, जगदीश, मुन्नालाल ने बताया कि इस मार्ग पर प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत कार्य भी किया जा रहा है लेकिन विभाग टूटी हुई पुलिया का निमाण नहीं करा रहा है। विभाग की लापरवाही के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित कराते हुए तत्काल पुलिया के निर्माण की मांग की है।