फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   In examining the 11 nominations rejected

In examining the 11 nominations rejected

Fri, 17 Feb 2017 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Fri, 17 Feb 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
In examining the 11 nominations rejected
जांच में 11 नामांकन पत्र किए गए खारिज
िधानसभा चुनाव के लिए जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए भरे गए 65 नामांकन पत्रों की जांच शुक्रवार को हुई। चारों विस सीटों के 11 उम्मीदवारों का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया। अब चुनाव मैदान में 54 प्रत्याशी हैं। वहीं, घोरावल से नामांकन करने वाले लोक गठबंधन पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर अमरनाथ देव पांडेय ने साजिश के तहत उनका नामांकन निरस्त करने की शिकायत मुख्य चुनाव आयुक्त से की है।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी पीके उपाध्याय ने बताया कि घोरावल (400) से 17 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इनमें से कमियां मिलने पर लोक गठबंधन पार्टी के प्रत्याशी अमरनाथ देव पांडेय, अपना दल (कृष्णा गुट) के विष्णु प्रसाद सिंह, बलवंत नारायण वर्मा, रामेश्वर का पर्चा खारिज कर दिया गया। यहां अब 13 प्रत्याशी बचे हैं। वहीं (401) राबर्ट्सगंज विस के लिए 22 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे।
विज्ञापन


नामांकन-पत्रों की जांच के दौरान निर्दल उम्मीदवार सतेंद्र कुमार एवं रामविलास का नामांकन अधूरा पाए जाने पर निरस्त कर दिया गया। अब 20 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। ओबरा (402)  (अनुसूचित जनजाति जाति) के लिए 15 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था। जांच के दौरान निर्दल नरेंद्र सिंह, राकेश कुमार सिंह, विजय शंकर यादव, पंकज मिश्रा का नामांकन पत्र खारिज किया गया। यहां 12 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी प्रकार से (403) विधानसभा दुद्धी (अनुसूचित जन जाति ) सीट के लिए 11 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। जांच के दौरान निर्दल उम्मीदवार गेंना प्रसाद, चंद्रप्रकाश का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया। नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं। हालांकि आगामी 22 फरवरी तक नाम वापस होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed