फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   In-charge of six police stations changed, changes

Sonebhadra News: छह थानाें के प्रभारी बदले, चौकियों पर भी बदलाव

Sun, 04 Feb 2024 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
In-charge of six police stations changed, changes
सोनभद्र। एसपी ने रविवार को आठ निरीक्षक, 18 एसआई सहित कुल 50 पुलिस कर्मियाें के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। उन्हें तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अपराध शाखा संतोष सिंह को रायपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। प्रभारी सोशल मीडिया निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव को प्रभारी निरीक्षक हाथीनाला बनाया गया है। सदर कोतवाली से निरीक्षक अपराध धर्मेंद्र कुमार को प्रभारी निरीक्षक शाहगंज, अपराध शाखा निरीक्षक राजकुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक करमा बनाया गया है। अपराध शाखा से निरीक्षक हेमंत सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना म्योरपुर की जिम्मेदारी दी गई है। म्योरपुर से निरीक्षक अमरजीत चौहान को अपराध शाखा भेजा गया है। लाइन में रहे निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा को प्रभारी निरीक्षक थाना बभनी भेजा गया है। पुलिस लाइन से निरीक्षक चक्रधारी ओझा को रिट सेल का प्रभारी बनाया गया है। करमा थानाध्यक्ष एसआई चंद्रभान सिंह को शक्तिनगर थाने में एसएसआई बनाया गया है। थानाध्यक्ष शाहगंज सूर्यभान राम को एसएसआई जुगैल भेजा गया है। हाथीनाला थानाध्यक्ष अरविंद गुप्ता को चौकी प्रभारी सुकृत बनाया गया है। रायपुर थानाध्यक्ष एसआई बृजेश पांडेय को हिंदुआरी चौकी प्रभारी बनाया गया है। बभनी थानाध्यक्ष रहे एसआई सुरेश चंद्र द्विवेदी को चौकी प्रभारी गुरमा बनाया गया है। एसआई अमित त्रिपाठी को साइबर थाने से एसपी का पीआरओ बनाया गया है। सुकृत चौकी प्रभारी राहुल पांडेय को लोढ़ी चौकी प्रभारी बनाया गया है। यहां तैनात सुरेंद्र सिंह को एसएसआई थाना घोरावल बनाया गया है। चौकी प्रभारी गुरमा विमलेश सिंह को चौकी प्रभारी कस्बा राबर्ट्सगंज बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed