फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   in border area armed men shown

बिहार सीमा पर दिखे हथियारबंद पुलिस सतर्क

Sat, 31 Dec 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Sat, 31 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
in border area armed men shown
नक्‍सली - फोटो : social media
सीमा से सटे चिउटिया जंगल मे शनिवार की भोर में 15  से 20 की संख्या में हथियारबंद नक्सली दिखे हैं। सूचना मिलने के बाद बार्डर पर सतर्कता बढ़ा दिए गए हैं। एसपी ने सीआरपीएफ को मुस्तैद रहने को कहा है।
विज्ञापन


 खुफिया सूत्रों की मानें तो शनिवार की भोर साढ़े चार बजे चिउटिया, पिपरा, सिकरी, सिकरवार, देवरी आदि जंगलों में नक्सली जयकरन ने साथियों के साथ बैठक की। मामला संज्ञान में आने पर दो दिन पूर्व ही एसपी ने सीमाओं को 72 घंटे के लिए सीआरपीएफ को मुस्तैद कर दिया है। शनिवार को उजारी, सूअरसोत, बाकी, कजियारी, धोबी, मड़पा, पोखरिया, चकरिया, चाची, पनौरा समेत अन्य जंगलों में फोर्स ने कांबिंग की। 
विज्ञापन


  बता दें कि पिछले माह  बिहार के सासाराम जिले के चिउटिया जंगल में हथियार बंदों ने चिउटिया के रामखेलावन और संजय को रोक कर पीट दिया था। पुलिस अधीक्षक लल्लन यादव ने कहा कि खुफिया एजेंसियों से बार्डर पर साथियों के साथ नक्सली जयकरन के बैठक करने की सूचना मिली है। फोर्स पहले से ही सतर्क है। सीआरपीएफ को भी मुस्तैद किया गया है। नक्सल इलाकों के सभी थाना/चौकी प्रभारी कांबिंग कर रहे हैं। नक्सल एएसपी डॉ. अवधेश सिंह इसकी मानीटरिंग कर रहे हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed