फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Improvement in result of UP board examination

यूपी बोर्ड की परीक्षा में जिले के रिजल्ट में हुआ सुधार

Sat, 27 Jun 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Improvement in result of UP board examination
सोनभद्र। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट दोनों परीक्षा में इस बार प्रदेश में जिले की रैंकिंग में सुधार हुआ है। इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश में जनपद 25 वें और हाईस्कूल में 70वें स्थान पर है। वर्ष 2019 की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में सोनभद्र जनपद हाईस्कूल में 74वें और इंटरमीडिएट में 40वें नंबर था।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा इस बार जिले में 71 केंद्रों पर संपन्न कराई गई। इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में शामिल होने के लिए 28321 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 25931 परीक्षा में शामिल हुए। जिसमें 19805 परीक्षार्थी इस बार उत्तीर्ण हुए हैं। उत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थियों का प्रतिशत 76.38 है। इससे प्रदेश में जिला हाईस्कूल की परीक्षा में परिणाम के मामले में 70वें स्थान पर है। पिछले साल बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए हाईस्कूल में 29425 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 26315 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जिसमें से 17887 परीक्षार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। उत्तीर्ण परीक्षार्थियों का प्रतिशत 67.97 था। पिछले साल हाईस्कूल की परीक्षा में परिणाम के मामले में जिला 74वें नंबर पर था।
विज्ञापन

इसी तरह से इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने के लिए इस साल 17819 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 17302 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जिसमें से 14229 परीक्षा उत्तीर्ण हुए हैं। परिणाम के मामले में यह 82.24 प्रतिशत है। इस हिसाब से प्रदेश में परीक्षा परिणाम के मामले में जिला 25वें नंबर पर है। जबकि वर्ष 2019 में आयोजित बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए 19220 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। इनमें से 17608 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 12390 विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए थे। उत्तीर्ण परीक्षार्थियों का प्रतिशत 70.37 था। इस हिसाब से परिणाम के मामले में पिछले साल जिला प्रदेश में 40वें नंबर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed