फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Importance of time management explained through sports

Sonebhadra News: खेल के जरिये बताया गया समय प्रबंधन का महत्व

Thu, 28 Nov 2024 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Importance of time management explained through sports
म्योरपुर। गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम में किशोर किशोरी सहजीवन शिविर चल रहा है। इसके दूसरे दिन मिशन समृद्धि चेन्नई से आई मंजू जैन और शर्मिष्ठा ने खेल और सवाल के माध्यम से समय प्रबंधन का महत्व बताया।
विज्ञापन

उन्होंने घर तथा स्कूल में दिए गए कार्यों में बहानेबाजी से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। कहा कि जीवन में सफलता पाना है तो समय प्रबंधन के साथ महत्वपूर्ण कार्यों की सूची बनाकर प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें। कहा, जो समय और काम के महत्व को समझते हुए उस पर काम करेगा, वह निश्चित रूप से सफल होगा। बृहस्पतिवार को दूसरे सत्र में शिविरार्थियों ने आठ समूहों में आठ घरों में जाकर स्वच्छता, प्लास्टिक से नुकसान और गुरु बगिया, पंचायत में भागीदारी, आदि विषयों पर जानकारी ली। एक स्वच्छ और आदर्श गांव की परिकल्पना कर उसे चार्ट पेपर पर चित्र के माध्यम से समझाने की कोशिश की। कल्पना के रंग भरे कि मेरा गांव कैसा और किन किन सुविधाओं से सुसज्जित होना चाहिए। गांव में हमारी भागीदारी क्या होनी चाहिए। इस मौके पर पंकज तिवारी, मोहन शुक्ला, शुभा प्रेम, विमल सिंह, देवनाथ भाई, प्रदीप पांडेय, अमरजीत वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed