फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Immediately protest against objectionable actions: Neelam Prabhat

आपत्तिजनक हरकत पर तुरंत करें विरोध : नीलम प्रभात

Thu, 14 Nov 2024 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Immediately protest against objectionable actions: Neelam Prabhat
राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात ने बुधवार को उरमौरा स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय का भ्रमण किया। छात्राओं से मिलकर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

इस दौरान उन्हें मिशन शक्ति की जानकारी देते हुए गुड टच-बैड टच के बारे में भी बताया। किसी भी आपत्तिजनक हरकत पर तत्काल विरोध दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं को वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098 आदि के बारे में बताया।
विज्ञापन

छात्राओं का आह्वान किया कि किसी भी तरह के अपराध को संरक्षण न दें। अगर कोई उन्हें गलत तरीके से छूता है या गलत निगाह रखता है तो इस बारे में अपने अभिभावकों या अध्यापकों को बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कक्षाओं में भ्रमण कर पठन-पाठन का जायजा लिया। छात्रावास, भोजन सहित विद्यालय की अन्य सुविधाओं के बारे में छात्राओं से पूछताछ की। उधर, जिले के सभी थानों में एंटी रोमियो, शक्ति दीदी टीम ने अपने क्षेत्र के विद्यालयों में भ्रमण कर महिला केंद्रित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed