फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   IG SP took stock of Chhattisgarh border

आईजी एसपी ने छत्तीसगढ़ बार्डर का लिया जायजा

Wed, 15 Apr 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
IG SP took stock of Chhattisgarh border
बभनी। कोरोना वायरस को लेकर शासन प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। बुधवार को आईजी और पुलिस अधीक्षक ने छत्तीसगढ़ बार्डर पर आसनडीह, शीशटोला गांव का जायजा लेने पहुंचे। बार्डर पर तैनात पुलिस जवानों को आईजी ने कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। आईजी पीयूष श्रीवास्तव तथा पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव बुधवार को छत्तीसगढ़ बार्डर आसनडीह और शीशटोला का जायजा लिया। बार्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया और आवागमन को देखते हुए दोनों राज्यों के सीमाओं को पूरी तरह से बंद करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

आईजी ने कहा कि अब छत्तीसगढ़ का कोई भी व्यक्ति यूपी में नहीं आ सकता और न ही यूपी का कोई व्यक्ति छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर सकता है। उन्होंने कहा कि पैदल आने जाने वाले रास्तों पर भी निगरानी रखें ताकि कोई चोरी चुपके बार्डर पार न कर सके। पुलिस महानिरीक्षक श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए तथा जनता की सुरक्षा के लिए सरकार ने जो भी कदम उठाये हैं, उसका पालन करना सभी के लिए आवश्यक है। इतना ही नहीं सभी लोगों का सहयोग भी जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तीन दिनों तक बार्डर पर पूरी तरह से अलर्ट रहें। लोग बगैर किसी काम के घर से बाहर न निकलें। बता दें कि भारत में तेजी से पैर पसार रहे कोरोना वायरस को मात देने के लिए दूसरे चरण में तीन मई तक लॉकडाउन कर दिया गया है। इसके लिए यूपी और छत्तीसगढ़ के बार्डर आसनडीह और शीशटोला को सील कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि सीमा पर सख्ती रखें, पैदल आने जाने वाले रास्तों पर विशेष नजर रखें। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी दुद्धी संजय कुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक अविनाश चंद्र सिन्हा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed