{"_id":"67742bb7101d9c7109015169","slug":"if-your-name-is-deleted-from-the-voter-list-please-write-the-reason-also-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-122511-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: मतदाता सूची से नाम काटें तो कारण भी जरूर लिखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: मतदाता सूची से नाम काटें तो कारण भी जरूर लिखें
विज्ञापन
विंध्याचल मंडल के आयुक्त व रोल ऑब्जर्वर डॉ. मुथुकुमार स्वामी बी ने मंगलवार को सर्किट हाउस में विधानसभा मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। एक जनवरी 2025 के आधार पर चल रहे पुनरीक्षण कार्य में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियाें से प्रगति जानी।
रोल ऑब्जर्वर ने पूर्व की बैठक के दौरान बूथों पर मतदाताओं के नाम जोड़ने, नाम घटाने व नाम संशोधन करने के निर्देश दिए थे। इसकी बारी-बारी से समीक्षा की। विधानसभा वार प्राप्त दावे, आपत्तियों, जेंडर रेशियो, 18-19 आयुवर्ग के मतदाताओं, दिव्यांग मतदाताओं, वीआईपी मतदाताओं के बारे प्राप्त शिकायतों और उनके निस्तारण की प्रगति जानी।
बूथों पर स्थलीय निरीक्षण में प्राप्त फार्म 6, 7 व 8 पर किए गए कार्यों की गुणवत्ता जांची। निर्देशित करते हुए कहा कि फार्म-7 से प्राप्त आवेदनों का स्थलीय निरीक्षण अवश्य करें। निस्तारण करते समय टिप्पणी भी दर्ज की जाय, जिससे पता चल सके कि किस कारण से नाम मतदाता सूची से हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
आयोग के मानक के अनुरूप जेंडर रेशियो को बढ़ाने के निर्देश निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दिया। बैठक में डीएम बीएन सिंह, सीडीओ जागृति अवस्थी, एडीएम सहदेव कुमार मिश्र, रोहित यादव, एसडीएम उत्कर्ष द्विवेदी, राजेश सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल, डीपीआरओ नमिता शरण, बीएसए मुकुल आनंद पांडेय, डीआईओएस जयराम सिंह आदि मौजूद रहे।