फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   If you do not install reflector on your vehicle, you will have to pay fine.

Sonebhadra News: वाहन पर रिफ्लेक्टर नहीं लगाया तो भरना पड़ेगा जुर्माना

Sat, 11 Jan 2025 12:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 12:09 PM IST
विज्ञापन
If you do not install reflector on your vehicle, you will have to pay fine.
सोनभद्र। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दसवें दिन परिवहन विभाग ने अभियान चलाकर वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाए। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर रॉबर्ट्सगंज स्थित ईदगाह के पास जागरूकता कार्यक्रम में ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर लगवाए। मार्ग पर बगैर हेलमेट चलने वाले लोगों को फूल देकर नियमाें के पालन की हिदायत दी। वाहनों पर रिफ्लेक्टर नहीं लगवाने पर जुर्माना भरने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन धनवीर यादव के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान 34 ट्रैक्टर ट्राॅलियों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए। इससे कोहरे के बीच वाहनों को आने-जाने में दिक्कत नहीं होगी और दुर्घटनाओं से बचा जा सकेगा। चालकों को जागरूक भी किया गया। एआरटीओ ने बताया कि ट्रॉलियों के पीछे बैकलाइट नहीं होती है। ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगे होने से रात में वे दूर से ही दिख जाते हैं। इससे दुर्घटना की आशंका कम हो जाती है। यह कोहरे में दुर्घटना रोकने में सहायक सिद्ध होते हैं। मोटर वाहन निरीक्षक आलोक यादव ने कहा कि माल वाहनों में सवारी ले जाना प्रतिबंधित है। ऐसी दशा में चालक का ड्राइविंग लाइसेंस भी निलंबित किया जा सकता है। एआरटीओ प्रवर्तन राजेश्वर यादव ने कहा कि 15 जनवरी के बाद वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप लगा नहीं मिलने पर 10 हजार हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। इसलिए तत्काल टेप लगवा लें। उन्होंने बताया कि यह अभियान यातायात विभाग के सहयोग से चलाया जा रहा है और आगे जारी रहेगा। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक यातायात अविनाश सिंह, एसआई कृष्णा कुमार सिंह, सिपाही आशुतोष प्रताप सिंह, हेमंत उपस्थित रहे।

रामकुमार।  

रामकुमार।  - फोटो : रामकुमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed