फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   If there is wrong measurement then someone may get worried about the possession of the land

Sonebhadra News: गलत पैमाइश करने तो कोई जमीन पर कब्जे को लेकर परेशान

Sat, 17 Aug 2024 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
If there is wrong measurement then someone may get worried about the possession of the land
सोनभद्र। समस्याओं का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने में भले ही आरजीआरएस पोर्टल पर जनपद सोनभद्र अव्वल है, मगर संपूर्ण समाधान दिवस और थाना समाधान दिवस पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण समय से नहीं हो पा रहा है। दोनों दिवसों पर जनता से जुड़ी शिकायतों की भरमार है। कोई दो बार से तो कोई तीन बार से अधिकारियों के यहां फरियाद लगा रहा है। बावजूद इसके उनकी समस्या जस की तस बनी है। शनिवार को रॉबर्ट्सगंज तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुछ ऐसी ही शिकायतें पहुंचीं।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के मड़रा गांव निवासी जगमोहन प्रजापति ने बताया कि जनवरी में उनके पड़ोसियों ने उनका कच्चा मकान गिरा दिया है। आरोप है कि पड़ोसी उनके कच्चे मकान वाली जमीन में दीवार बढ़ाकर तथा बारजा ढालकर कब्जा कर रहे हैं। विरोध करने के बाद भी उनके जमीन पर दरवाजा खोल दिया गया है।
विज्ञापन

इसकी शिकायत पूर्व में की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने दोबारा प्रार्थना पत्र देकर मामले की शिकायत की और न्याय दिलाने की मांग की। उनके साथ भतीजे अजीत कुमार भी पहुंचें थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह नगवां ब्लॉक के कोहरवल के दिव्यांग रामबहाल ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर गलत पैमाइश करने की शिकायत की। आरोप है कि क्षेत्रीय कानूनगो की तरफ से गांव में गलत जमीन की पैमाइश की गई है। दो गांव के बाॅर्डर का निर्धारण किए बगैर ही पैमाइश की गई है।
पीड़ित ने जनसुनवाई कर रहे एसडीएम सदर से नए सिरे से फिर से पैमाइश कराने की मांग की। मिर्जापुर के अहरौरा कुदारन निवासी बाबूलाल ने पारिवारिक विवाद को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि उसका ससुराल रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बहुअरा गांव में है। ससुराल वालों पर पत्नी की विदाई नहीं किए जाने का आरोप लगाया और मामला सुलझाने की मांग की।

वहीं बीरबल गांव की ममता ने प्रार्थना पत्र देकर बिजली गिरने से झुलसी 17 वर्षीय पुत्री संगम के उपचार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की मांग की। बताया कि सात अगस्त की शाम बिजली की चपेट में आने से उसकी पुत्री गंभीर रूप से झुलस गई है। उसका उपचार लोढ़ी जिला अस्पताल में हो रहा है। दवा उपचार के लिए आर्थिक मदद की आवश्यकता है। दोपहर एक बजे तक सदर तहसील में 27 प्रार्थना पत्र पहुंचा था। सभी विभागों के अधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस में उपलब्ध रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed