फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   If there is no promotion then there is no in-charge work

Sonebhadra News: पदोन्नति नहीं तो प्रभारी और संकुल का कार्य भी नहीं

Tue, 05 Dec 2023 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
If there is no promotion then there is no in-charge work
सोनभद्र। दुद्धी बीआरसी परिसर में मंगलवार को सैकड़ों शिक्षकों ने प्रभारी प्रधानाध्यापक पद और संकुल के पद से इस्तीफा पत्र का ज्ञापन बीईओ को सौंपा। कहा कि उन्हें पदोन्नति नहीं दी जाती तो वह संकुल और प्रभारी प्रधानाध्यापक पद का कार्य भी नहीं करेंगे।
विज्ञापन

बीआरसी परिसर में जुटे शिक्षकों को संबोधित करते हुए शैलेश मोहन, अवधेश कनौजिया, मुसाई राम, भोला नाथ अग्रहरि, सदानंद मिश्रा, जितेंद्र चौबे, राजेश पांडेय, शिक्षिका धनेश्वरी ने कहा कि बेसिक शिक्षा में शिक्षकों की पदोन्नति लगभग आठ वर्षों से लंबित है। विभाग शिक्षकों से ही प्रभारी और संकुल का कार्य ले रहा है। बेसिक शिक्षा में नित नए नए प्रयोगों से शिक्षण कार्य अपने उद्देश्य से भटक रहा है। पदोन्नति एक अनिवार्य प्रक्रिया है। जिसे वर्षों से बाधित कर शिक्षकों का शोषण किया जा रहा है। शिक्षक प्रभारी और संकुल के कार्य नहीं करेंगे। इसकी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। अध्यापकों ने ज्ञापन बीईओ महेंद्र मौर्य को सौंपा। इस अवसर पर अभिषेक कुमार, राकेश शर्मा, राजेश झा, लोकपति, हृदय नारायण आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed