{"_id":"652ccc4712619b8a3002e40d","slug":"if-the-grace-is-revealed-the-kindness-is-kind-the-skill-is-beneficial-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-4690-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी...
विज्ञापन
असनहर में चल रहे रामलीला के दूसरे दिन श्रीराम जन्म की लीला का मंचन किया गया। महिलाओं ने रामजन्म की खुशी में सोहर गाया। मंच पर मौजूद कलाकारों से लेकर दर्शक तक झूम उठे। लोगों ने जमकर आतिशबाजी भी की।
राजा दशरथ के महल में बाजे-गाजे के साथ खुशियां मनाते कलाकार सभी का दिल जीत रहे थे। यही नहीं अयोध्या के घर-घर में बधाई गीत मधुर ध्वनि वातावरण में गूंज रही थीं। श्रीराम जन्म का दृश्य प्रस्तुत होने पर दर्शकों की श्रद्धा उमड़ आई। सैकड़ों की संख्या में लोग उनके बाल रूप के दर्शन के लिए मंच के चारों ओर एकत्र हो गए। लोगों ने बालक पर पुष्पवर्षा भी की। इस मौके पर मुटकधारी कुशवाहा, कृष्ण कुमार, अनिल कुमार, गणेश कुशवाहा, छोटेलाल, श्यामजी, रमेश कुमार, प्रदीप कुमार, रत्नेश कुमार आदि रहे।
उधर, चोपन के रेलवे मैदान में चल रही रामलीला के तीसरे दिन शनिवार की रात भगवान राम के जन्मोत्सव प्रसंग का मंचन किया गया। पूरे अयोध्या में राम जन्मोत्सव मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को श्रीराम जन्मोत्सव की बधाइयां दीं। इसके बाद कलाकारों ने भगवान शिव का माता कौशल्या के साथ संवाद और गुरु वशिष्ठ द्वारा चारों भाइयों के नामकरण करने की कथा का भी मनोहारी मंचन किया। बड़ी संख्या में दर्शक रामलीला देखने पहुंचे। संचालन संजय चेतन ने किया। इस दौरान रामलीला समिति के अध्यक्ष राजन जायसवाल, प्रकाश दास, सुरेश गर्ग, सुशील पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -
रासलीला में दिखाया गया श्रीकृष्ण जन्म
बीजपुर। बाजार स्थित सब्जी मंडी में वृंदावन के आए कलाकारों ने रासलीला का सुंदर मंचन किया। शनिवार को रासलीला में कंस की क्रूरता, भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग का मंचन देख दर्शक भावविभोर हो गए। रासलीला के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के सुंदर भजनों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। बता दें कि यहां छह दिन रासलीला का कार्यक्रम होगा, उसके बाद रामलीला की शुरुआत होगी। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ब्रजकिशोर गुप्त उर्फ पप्पू, कोषाध्यक्ष विनोद गर्ग आदि मौजूद रहे। संवाद