फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   If the Aadhaar card is linked to the bank then the cash can be withdrawn from the postman

बैंक से आधार कार्ड है लिंक तो नहीं जाना होगा बैंक, पोस्टमैन से निकलवा सकते हैं कैश

Thu, 16 Apr 2020 06:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
If the Aadhaar card is linked to the bank then the cash can be withdrawn from the postman
Rupee
कोरोना के फैलाव पर रोक के लिए चल रहे लॉकडाउन में लोगों को कैश की समस्या होने लगी है। सरकार शहरी व ग्रामीण इलाकों के बैंक खाताधारकों को कैश लेनदेन की समस्या न हो, इसको ध्यान में रखकर व्यवस्था में जुटी है। इसी कड़ी में किसी भी बैंक के खाताधारक जिनका आधार कार्ड नंबर बैंक खाते से लिंक हो, वे संबंधित पोस्टमैन से संपर्क करके कैश निकाल सकते हैं। उन्हें बैंक का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन

राबर्ट्र्सगंज डाक घर के पोस्टमास्टर सुनील कुमार के मुताबिक राबट्र्सगंज डिवीजन में 112 पोस्टमैन को माइक्रो एटीएम व बायोमैट्रिक मशीन उपलब्ध कराया गया है। जो जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में जरूरत के हिसाब से खाताधारकों का कैश निकासी में मदद कर रहें है। उनका कहना है कि ऐसा व्यक्ति जिसका किसी भी बैंक में अपना बैंक एकाउंट हो और आधार कार्ड से लिंक हो, वह बैंक गये बगैर पोस्टमैन से संपर्क कर माइक्रो एटीएम से कैश निकासी कर सकते हैं।
विज्ञापन

इसके लिए उसे आधार नंबर बताना होगा और बायोमैट्रिक मशीन पर अंगूठा लगाना होगा। हालांकि बायोमैट्रिक पर अंगूठा लगाने से पहले लोगों को अपने हाथ सैनिटाइज करने होंगे। पोस्टमैनों को सैनिटाइज व मास्क उपलब्ध कराया गया है। पोस्टमास्टर का कहना है कि माइक्रो एटीएम से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के ग्राहक एक दिन में 25 हजार रुपये तक निकासी कर सकते है। जबकि अन्य बैंकों के ग्राहक एक दिन में सिर्फ 10 हजार रुपये ही निकासी कर सकेंगे। जिले में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में कुल 26900 खाताधारक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लॉकडाउन में बैंकों में कैश निकालने के लिए लोगों की लंबी लाइन लग रही है। ऐसे में जिले के दुरुह इलाकों के लोगों को माइक्रो एटीएम से कैश निकालने में सहुलियत होगी। कैश निकालने के लिए लोग अपने नजदीकी पोस्टमैन से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed