{"_id":"66732045ba170dc16f0c9ad8","slug":"if-sickle-cell-anemia-is-to-be-prevented-then-timely-testing-is-necessaryif-sickle-cell-anemia-is-to-be-prevented-then-timely-testing-is-necessary-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-114451-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सिकल सेल एनीमिया को रोकना है तो समय से जांच जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सिकल सेल एनीमिया को रोकना है तो समय से जांच जरूरी
विज्ञापन
विश्व सिकल सेल एनिमिया दिवस पर बुधवार को नगर के बहुद्देश्यीय सभागार में संगोष्ठी हुई। इसमें सिकल सेल के खतरे से आगाह करते हुए समय से जांच कराने की सलाह दी गई। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने दस लोगों को हेल्थ कार्ड भी प्रदान किया।
राज्य मंत्री ने कहा कि सिकल सेल रोग कोई छुआछूत बीमारी नहीं है। यह आनुवंशिक उत्परिवर्तन (डीएनए अनुक्रम में परिवर्तन) के कारण असामान्य हीमोग्लोबिन को एक साथ इकट्ठा करता है, जिससे लाल रक्त कोशिकाएं सिकल के आकार की हो जाती हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रही है। समय से जांच कराएं और बीमारी के खतरे को कम करने में मददगार बनें। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने बीमारी के लक्षणों और बचाव को अच्छे से समझकर दूसरों को भी बताने के लिए कहा।
विज्ञापन
वनवासी कल्याण आश्रम के आनंद जी, म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने भी संबोधित किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों की जांच कर उपचार व दवाइयां दी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी, सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार, अधीक्षक डॉ. शाह आलम अंसारी, सोना बच्चा अग्रहरि, दिलीप पांडेय, संदीप सिंह, बीसीपीएम सुनीता आदि उपस्थित रहे।