फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ibrahim's funeral pyre was lifted before the head was decorated

Sonebhadra News: सिर पर सेहरा सजने से पहले उठ गई इब्राहिम की अर्थी

Fri, 10 May 2024 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Ibrahim's funeral pyre was lifted before the head was decorated
कोतवाली क्षेत्र के झारोखुर्द गांव में बिजली गिरने से युवक की मौत के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घरवाले उसकी शादी की तैयारियों में जुटे थे, लेकिन मौत के बाद घर में मातम का माहौल है। बीमार पिता गहरे सदमे में हैं। शुक्रवार को दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव घर लेकर गए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के झारोखुर्द गांव में बृहस्पतिवार की शाम पाही पर तुर्रा निवासी इब्राहिम कुरैशी बोरे में अनाज भर रहा था। इसी दौरान बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई थी। उसके साथ मौजूद बड़े भाई जुबेर सहित तीन अन्य युवक घायल हो गए थे। उनका दुद्धी सीएचसी में उपचार कराया गया। उधर, घटना की खबर के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जवान बेटे की मौत से माता-पिता सहित अन्य परिजन सदमे में हैं।
विज्ञापन

इब्राहिम चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। खुद की दुकान चलाकर परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था। परिजन उसकी शादी के लिए लड़की देख रहे थे। इसी साल सर्दियों में उसकी शादी की तैयारी थी, मगर सिर पर सेहरा सजने से पहले ही इब्राहिम की अर्थी उठ गई। पिता बाबू कुरैशी पहले से बीमार चल रहे हैं। पिछले दिनों हार्ट अटैक के बाद उन्हें वाराणसी में भर्ती कराया गया था। बेटे की मौत के बाद परिजन उन्हें घर ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed