फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Husband said, bring 40 thousand from maternal home, otherwise I will give divorce

पति ने कहा, मायके से लाओ 40 हजार, वरना दे दूंगा तलाक

Mon, 06 Sep 2021 07:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 07:26 PM IST
विज्ञापन
Husband said, bring 40 thousand from maternal home, otherwise I will give divorce
मायके से 40 हजार रुपये मांगकर न लाने पर पति ने तलाक की धमकी दी है। कोतवाली क्षेत्र के बहुअरा गांव निवासी पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति, ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि बहुअरा गांव निवासी महिला ने तहरीर में लिखा है कि उसके पति ने उसे तीन साल के बच्चे के साथ मायके पहुंचा दिया है। वह गर्भवती है। इसके बाद भी पति उसे मायके से नहीं ले जा रहा। आरोप है कि पति और ससुर 40 हजार रुपये मायके से लेकर आने की बात कह रहे हैं, जबकि उसके पिता गरीब हैं। मायके से रुपये मांग कर न लाने पर तलाक देने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता की तहरीर पर उसके पति सुब्हान हुसैन और ससुर आबिद हुसैन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed