{"_id":"69c399faf466888e8d04491f","slug":"husband-murders-wife-by-attacking-her-with-an-iron-rod-in-sonbhadra-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: कहासुनी के दौरान आग-बबूला हुआ था पति, लोहे की रॉड से वार कर की पत्नी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: कहासुनी के दौरान आग-बबूला हुआ था पति, लोहे की रॉड से वार कर की पत्नी की हत्या
Wed, 25 Mar 2026 01:47 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:47 PM IST
सार
Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में कहासुनी के बाद पति ने लोहे की रॉड वार कर पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो व पोस्टमार्टम हाउस पर जुटे रिश्तेदार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र जिले के बीजपुर थाना क्षेत्र के महुआवारी सिरसोती गांव में मंगलवार रात आपसी विवाद में पति ने लोहे की रॉड से वार कर पत्नी कुसुम जाटव (31) की हत्या कर दी। सिर और पेट में जोरदार प्रहार से लहूलुहान कुसुम ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुसुमहा निवासी कन्हैया जाटव (34) अपने ससुराल बीजपुर के महुआवारी सिरसोती गांव में रह रहा था। वह एनटीपीसी बीजपुर में एक निजी कंपनी के जरिए कारपेंटर का काम करता है। मंगलवार रात करीब 12 बजे किसी बात को लेकर उसका पत्नी कुसुम जाटव (31) से विवाद हो गया।
विज्ञापन
आरोप है कि गुस्से में आकर कन्हैया ने लोहे की रॉड से पत्नी के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने परिजनों की मदद से घायल महिला को एनटीपीसी धन्वंतरी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दंपती को दो बेटे और दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
पिपरी सीओ हर्ष पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।