सोनभद्र: अजीबोगरीब तलाक की हकीकत निकली कुछ और, पत्नी ने कहा-मेरे साथ सबकुछ हुआ जबरदस्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र के रायपुर थाना क्षेत्र के गोटीबांध गांव में पत्नी का सिंदूर धुलवा कर तलाक देने के आरोपी पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस उत्पीड़न, धमकी का केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने शनिवार को वैनी, धर्मदासपुर समेत कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन एक भी आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा।
रायपुर थाना क्षेत्र के गोटीबांध गांव निवासी मीना की शादी रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के धर्मदासपुर निवासी संतोष गिरि के साथ हुई है। दंपती से दो पुत्रियां व एक पुत्र हैं। बड़ी बेटी का नाम नेहा, छोटी का खुशबू व बेटा का अमित हैं। किसी बात को लेकर दंपती के बीच मनमुटाव चल रहा है। इस नाते विवाहिता मायके में रह रही है।
बीते 10 सितंबर को गोटीबांध स्थित भगवान शिव के मंदिर परिसर में कुछ लोगों की मौजूदगी में संतोष गिरी ने स्टांप पेपर पर शादी संबंध विच्छेद की लिखापढ़ी कराकर पत्नी के मांग का सिंदूर धुल दिया। मामला संज्ञान में आने पर एसपी आशीष श्रीवास्तव ने रायपुर थानाध्यक्ष से प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
एसओ के निर्देश पर सरईगढ़ चौकी प्रभारी प्रमोद यादव ने मीना के पास पहुंच कर पूछताछ की तो सच्चाई खुलकर सामने आ गई। विवाहिता ने आरोप लगाया कि उससे जबरदस्ती स्टांप पेपर हस्ताक्षर कराकर सिंदूर धुल दिया गया। सिंदूर न धुलवाने और हस्ताक्षर न करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।
चौकी इंचार्ज ने सीओ अभिनव यादव और एसओ को हकीकत बताई। सीओ ने एसपी को प्रकरण से अवगत कराया। एसपी ने एसओ को महिला का उत्पीड़न किए जाने के मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि मीना की तहरीर पर रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के धर्मदासपुर गांव निवासी पति संतोष गिरि, अशोक जायसवाल, अशोक यादव, अनिल, राहुल निवासीगण गोटीबांध थाना रायपुर, हौसला गिरी निवासी बिसुनपुरा थाना करमा के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी खोजबीन की जा रही है।