फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Husband dies of suffocation, wife's condition critical

Sonebhadra News: दम घुटने से पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

Fri, 17 Jan 2025 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Husband dies of suffocation, wife's condition critical
शक्तिनगर (सोनभद्र)। सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली में दम घुटने से पति की मौत हो गई। पत्नी की हालत गंभीर बनी है। बृहस्पतिवार की रात दंपती बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सो गए थे। सुबह दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला गया। महिला का उपचार ट्राॅमा सेंटर में चल रहा है। घटना बैढ़न कोतवाली के सासन चौकी क्षेत्र में स्थित आजाद मोड़ की है।
विज्ञापन

चंदौली (यूपी) के रहने वाले लक्ष्मण कुमार मौर्या (50) व उनकी पत्नी माया देवी मौर्या (45) चाय नाश्ते की दुकान के जरिये जीविका चलाते थे। बृहस्पतिवार की रात ठंड से बचने के लिए बंद कमरे में अंगीठी जलाकर दोनों सो गए। कमरे की खिड़की को बंद कर रखा था। माना जा रहा है कि अंगीठी जलने से पैदा कार्बन मोनोऑक्साइड गैस बाहर नहीं निकल पाई। इसी गैस के कारण पति और पत्नी का दम घुट गया। सुबह मां-बाप नहीं उठे तो बेटे ने बाहर से आवाज दी, लेकिन कोई भी प्रतिक्रिया नहीं मिली। बेटे ने पड़ोसियों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा तब लक्ष्मण मौर्या और माया देवी मौर्या अचेत अवस्था में पड़े थे। पुलिस को सूचना देकर दोनों को जिला अस्पताल सह ट्राॅमा केंद्र लाया गया। वहां डॉक्टरों ने लक्ष्मण मौर्या को मृत घोषित कर दिया। मायादेवी मौर्या की स्थिति नाजुक बनी है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में दम घुटने से ही मौत प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed