फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Husband attacks wife preparing for police recruitment in sonbhadra

Sonbhadra News: पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही पत्नी पर पति ने किया जानलेवा हमला, रास्ते में रोका फिर...

Sun, 07 Apr 2024 08:39 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 07 Apr 2024 08:39 PM IST
सार

Sonbhadra News: युवक-युवती का काफी दिनों से विवाद चल रहा है। शादी के बाद से ही विवाहिता अपने मायके में ही रह रही थी। इसके बाद से ही विदाई को लेकर दंपती के बीच आपसी विवाद चल रहा था। परिजनों के अनुसार, पीड़िता हनी पिछले कुछ समय से पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी।

विज्ञापन
Husband attacks wife preparing for police recruitment in sonbhadra
अस्पताल में पीड़िता के घरवालों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के ओबरा कोतवाली अंतर्गत गजराजनगर में रविवार को सुबह दौड़ लगाने गई विवाहिता पर उसके पति ने हमला कर दिया। धारदार हथियार से हमले में विवाहिता गंभीर रूप से घायल हुई। उसे परियोजना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाहिता पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है। घटना के पीछे दंपती का आपसी विवाद को कारण बताया जा रहा है।

विज्ञापन


गजराज नगर निवासी हनी विश्वकर्मा (25) का लगभग तीन साल पहले गुरमुरा निवासी सोनू जायसवाल से प्रेम विवाह हुआ था। शादी के बाद से ही विवाहिता अपने मायके में ही रह रही थी। इसके बाद से ही विदाई को लेकर दंपती के बीच आपसी विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, पीड़िता हनी पिछले कुछ समय से पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी। इसके लिए वह रोजाना रनिंग करने के लिए जाया करती थी। रविवार की सुबह भी वह दौड़ लगाने घर से निकली थी। रास्ते मे पति सोनू ने उस पर हमला बोल दिया। इसमें हनी को गंभीर चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों से मिली सूचना पर घरवाले मौके पर पहुंचे और विवाहिता को परियोजना अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद हनी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed