फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Husband arrested in woman's suicide case

महिला की आत्महत्या के मामले में पति गिरफ्तार

Sun, 14 Nov 2021 06:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Husband arrested in woman's suicide case
ग्राम पंचायत कचनरवा के टोला रोहिनवादामर निवासी अंजू देवी (28) की आत्महत्या के मामले में आरोपी पति पवन पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार को आरोपी पति का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि अंजू देवी का छठ व्रत के पारण के बाद पति विवाद हो गया था। इसके बाद अंजू देवी ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी थी। इस मामले में मृतका के पिता रामनारायण पासवान निवासी भवनाथपुर झारखंड की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति पवन पासवान के विरुद्ध केस दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव ने बताया कि 11 नवंबर को पति-पत्नी में हुए विवाद के बाद पत्नी अंजू देवी ने आत्महत्या कर ली थी। मृतका के पिता ने पति पवन पासवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पिता ने दामाद पर आरोप लगाया कि पवन का चारित्रिक व्यवहार ठीक न होने के कारण आए दिन वह अपनी पत्नी से झगड़ा व मारपीट करता रहता था। पति के प्रताड़ना से ऊब कर अंजू ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed