फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Husband accused of murder of wife in sonbhadra people shocked condition of dead body

पति पर हत्या का आरोप: आंखें निकाली, बदन पर 20 से ज्यादा कुल्हाड़ी से वार के निशान, शव की हालत देख कांप उठे लोग

Sun, 23 Jul 2023 08:13 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 23 Jul 2023 08:13 PM IST
सार

सोनभद्र जिले के ग्राम पंचायत पनारी के दुर्गम टोला में ग्रामीणों ने एक महिला का शव खेत में पड़ा देखा। बदन पर 20 से कुल्हाड़ी के वार के निशान थे। आंखें भी निकाल ली गई थी। शव की हालत देख लोग सहम उठे। 

विज्ञापन
Husband accused of murder of wife in sonbhadra people shocked condition of dead body
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सोनभद्र जिले के ग्राम पंचायत पनारी के दुर्गम टोला कुम्हिया में रविवार को महिला की नृशंस हत्या कर दी गई। हमलावरों ने कुल्हाड़ी से इतने वार किए कि उसका शरीर क्षत-विक्षत हो गया। उसकी आंखें भी निकाल ली। महिला का शव घर से करीब चार सौ मीटर दूर उसके खेत में मिला। मौके पर एसपी, एएसपी सहित अन्य पुलिस अफसरों ने पहुंचकर छानबीन की। मृतका के पुत्र ने पति समेत दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


ग्राम पंचायत पनारी के टोला कुम्हिया में रविवार दोपहर ग्रामीणों ने एक महिला का शव खेत में पड़ा देखा। शव की शिनाख्त गांव की रजवंती देवी (45) पत्नी रामनाथ के रूप में की गई। सूचना पाकर मृतका के पुत्र चंद्रिका सहित अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। क्षत-विक्षत शव देखकर अवाक रह गए। बदन पर 20 से कुल्हाड़ी के वार के निशान थे।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ज्ञानवापी के एएसआई से सर्वे के खिलाफ मसाजिद कमेटी पहुंची सुप्रीम कोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों आरोपी फरार, वारदात का कारण साफ नहीं

पुत्र चंद्रिका ने बताया कि रविवार अलसुबह मां रजवंती, पिता रामनाथ व उनके साथी राम सिंह एक साथ कहीं गए थे। उसने आशंका जताई है कि पिता और उनके साथी ने मिलकर रजवंती की हत्या की है। सूचना पर मौके पर पहुंचे एएसपी कालू सिंह व क्राइम इंस्पेक्टर राजेश प्रताप यादव मामले की जांच पड़ताल में जुट गए।

एएसपी कालू सिंह ने बताया कि मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। महिला के पुत्र ने अपने पिता व उनके एक साथी पर हत्या करने की आशंका जताई है। छानबीन की जा रही है। दोनों आरोपी फरार हैं, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने भी शाम को घटनास्थल पहुंचकर छानबीन की। पीड़ित परिवार से जानकारी ली।

जामुन तोड़ते समय नदी में गिरने से बालिका की मौत

ओबरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कनहरा में रविवार को नदी में डूबने से एक बालिका की मौत हो गई। मौत की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत कनहरा निवासी सोनिया खातून (10) अपने घर से थोड़ी दूरी पर स्थित पेड़ पर जामुन तोड़ रही थी। इसी दौरान अचानक वह असंतुलित होकर नदी में गिर गई। नदी में पानी अधिक होने से वह डूब गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में क्राइम इंस्पेक्टर राजेश प्रताप यादव ने बताया कि मृतका के दादा मोहम्मद कादिर की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed