फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Hurt by the betrayal of his girlfriend and friend, the young man committed suicide, case registered

Sonebhadra News: प्रेमिका और अपने दोस्त के धोखे से आहत होकर युवक ने दी थी जान, केस दर्ज

Sat, 15 Mar 2025 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Hurt by the betrayal of his girlfriend and friend, the young man committed suicide, case registered
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बभनौली में फंदे पर लटकर जान देने के मामले में चौकाने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस ने मामले में युवक की कथित प्रेमिका और उसके दोस्त व दूसरे प्रेमी पर केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक अपने दोस्त और प्रेमिका के बीच नजदीकी बढ़ने से आहत था।
विज्ञापन



बताते हैं कि मिर्जापुर के ददरी बंधा थाना लालगंज निवासी प्रवीण सिंह अपने परिवार के साथ राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बभनौली ईदगाह के सामने स्थित मकान पर रहता था। जो अमेजोन कार्यालय में कार्य करने के साथ ही वकालत की पढ़ाई करता था। उसके परिवार के लोग कुंभ नहाने गए थे। मगर वह नहीं गया था।
विज्ञापन

इसी बीच 24 फरवरी की दोपहर उसने कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस संबंध में पुलिस को दी गई तहरीर परिजनों ने एक युवती और उसके कथित प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृ़तक के छोटे भाई पंकज सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके बड़े भाई का पिछले एक साल से काली मंदिर भलुआ टोला ओबरा निवासी रोमी सिंह से प्रेम संबंध चला आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान कुछ दिनों पहले से रोमी ने उसके भाई को धोखे में रखकर उसके दोस्त हार्दिक पांडेय जो ओरगाई बिच्छी थाना राबर्टसगंज का रहने वाला है, उससे प्रेम करने लगी। जिससे प्रवीण सिंह काफी आहत था। अपनी प्रेमिका और दोस्त से मिले इस धोखे से वह कुछ दिनों से बहुत परेशान चल रहा था। मृतक के मोबाइल में काफी चैट मौजूद है। पुलिस ने कथित प्रेमिका रोमी सिंह व उसके दूसरे प्रेमी और मृतक के दोस्त हार्दिक पांडेय के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed