{"_id":"66351b0603e0c80efd0cb075","slug":"hurt-by-beating-young-man-commits-suicide-by-hanging-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-112604-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: पिटाई से आहत युवक ने घर में फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: पिटाई से आहत युवक ने घर में फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
रेणुकूट। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के विश्वकर्मा नगर में बृहस्पतिवार की रात युवक ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। चार दिन पहले युवक का कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई हुई थी। परिजनों के मुताबिक तब से ही वह गुमसुम था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विश्वकर्मा नगर स्थित जनता स्कूल के पास रहने वाले राजेंद्र शाह का पुत्र किशन गुप्ता (22) बृहस्पतिवार की रात परिजनों के साथ खाना खाने के बाद सोने चला गया। परिजन भी अपने कमराें में चले गए। रात में किशन ने घर में ही छत पर बने लोहे के हुक से गले में कपड़े का फंदा लगाकर जान दे दी।
मृतक के भाई कन्हैया गुप्ता ने बताया कि तीन-चार दिन पहले उसे पाटी गांव निवासी कुछ लोगों ने गांव में ही पेड़ से बांधकर पिटाई की थी। युवकों का आरोप था कि वह एक लड़की से मिलने गांव में आया था। मारपीट की सूचना पर उसकी मां और भाई वहां पहुंचकर उसको छुड़ा कर ले आए थे। तब से वह गुमसुम रहता था। आशंका है कि इसी घटना से आहत होकर युवक ने यह कदम उठाया है। चौकी प्रभारी कमल नयन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पिपरी एसओ राजेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।