{"_id":"574096c94f1c1b427cac7b19","slug":"hundreds-of-students-were-90-per-cent-more-points","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगभग सौ छात्रों ने पाए 90 फीसदी से अधिक अंक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगभग सौ छात्रों ने पाए 90 फीसदी से अधिक अंक
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Sat, 21 May 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई के बारहवीं में ऊर्जांचल के होनहारों को उनकी मेहनत का फल मिला। यहां के तकरीबन सौ छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। टॉप टेन की सूची में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। एक-एक अंक पर मेरिट लिस्ट में लुढ़कते तथा चढ़ते छात्र-छात्राओं में परीक्षा परिणाम निकलते ही मेरिट में स्थान जानने की होड़ सी मची रही।
संत जोसेफ शक्तिनगर के 33 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अर्जित किया। इसमें पांच छात्र टॉप टेन में शामिल हुए। इसी तरह डीएवी बीना का भी परिणाम शानदार रहा। यहां के 13 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किया। संत जोसेफ बीजपुर के छात्र-छात्राओं का इस वर्ष बारहवीं में दबदबा बना रहा। कुल 10 छात्र नब्बे प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए। आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूृल रेणुसागर के दस छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक अर्जित किया। संत फ्रांसिस अनपरा के सात छात्र-छात्राओं ने 90 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।