फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   hundred quintel grains waste

राजकीय गोदाम में रखा सौ कुंतल अनाज बर्बाद

Fri, 28 Jul 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Fri, 28 Jul 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
hundred quintel grains waste
राबर्ट्सगंज स्थित गोदाम में बारिश से खराब पड़ा गेहूं।
जिम्मेदारों की लापरवाही से राबर्ट्सगंज नगर में स्थित एफसीआई राजकीय गोदाम में बारिश के पानी से लगभग सौ कुंतल गेहूं बर्बाद हो गया है। गोदाम के टीनशेड से पानी बोरियों पर टपक रहा है। वहीं   विभाग के लोग एक दूसरे के सिर जिम्मेदारी डालकर खुद बचते हुए नजर आ रहे हैं।   
विज्ञापन


            
  नगर में स्थित एफसीआई राजकीय गोदाम की क्षमता दो हजार मीट्रिक टन अनाज रखने की है। वर्तमान मेें गोदाम में करीब 600 एमटी गेहूं पड़ा हुआ है। एक अप्रैल 2017 से 15 जून 2017 तक किसानों से गेहूं क्रय करके रखा हुुआ है। पिछले कई दिनों से जिले में लगातार हो रही बारिश से गोदाम के कई टीनशेडों से पानी टपक रहा है, जिससे बोरियों एवं खुले मेें रखा करीब सौ कुंतल गेहूं बर्बाद हो गया है।
विज्ञापन



गुरुवार की दोपहर बाद बारिश बंद होने पर एक कर्मचारी कुछ महिलाओं से बरसाती पानी निकलवाते दिखा। वहीं गोदाम के प्रभारी सत्यप्रकाश शुक्ला ने कहा कि गोदाम में कहीं-कहीं टपक रहा है। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। कहा कि पानी से बारियों के अंदर से जो गेहूं फर्श पर गिरा है
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं कुछ खराब हुआ है। कैरेट के ऊपर गेहूं की बोरियों को रखा गया है, ताकि फर्श पर गिर रहे पानी से नीचे बोरियों में भर कर रखे गए गेहूं को नुकसान न पहुंचे। उधर, एफसीआई के प्रभारी कौशल ने कहा कि गोदाम के कुछ टीनशेड टूट गए हैं। बारिश के पानी से गेहूं को बचाने के लिए वहां से अनाज को दूसरे सुरिक्षत स्थानों पर भिजवाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed