फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   How was your school, DM sir, what subject did you study?

Sonebhadra News: आपका विद्यालय कैसा था डीएम सर, किस विषय से की पढ़ाई...

Tue, 02 Jul 2024 03:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
How was your school, DM sir, what subject did you study?
डीएम सर, जब आप पढ़ते थे, तब स्कूल कैसा था। आपने किस स्कूल से पढ़ाई की और विषय क्या था... जैसे ढेरों सवाल सोमवार को परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने डीएम चंद्र विजय सिंह से पूछे।
विज्ञापन

स्कूल चलो अभियान को हरी झंडी दिखाने उच्च प्राथमिक विद्यालय रॉबर्ट्सगंज पहुंचे डीएम ने भी बच्चों के सवालों का सहजता से जवाब दिया और उनकी जिज्ञासाएं शांत की। इस दौरान उन्होंने बच्चों से नियमित स्कूल आने और अपने आसपास के अन्य बच्चाें को भी लाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूलों में पठन-पाठन का पहला दिन था। इससे पहले दो दिन तक स्कूलों में समर कैंप के तहत विभिन्न गतिविधियां कराई गई थी। बच्चे अपने बीच डीएम को पाकर काफी उत्साहित रहे। डीएम ने उनका तिलक लगाकर और फूल बरसाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनसे संवाद का मौका मिला तो सवालों की झड़ी लगा दी। डीएम ने बच्चों के हर सवाल का जवाब दिया और उनकी हौसला बढ़ाया। उन्होंने विद्यालय परिसर से स्कूल चलो व संचारी रोग अभियान की संयुक्त रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नगर के विभिन्न इलाकों से गुजरी।
इस दौरान बच्चे आकर्षक स्लोगन लिखी तख्तियां थामे हुए थे। रोचक अंदाज में नारे भी लगाए। डीएम ने स्कूल परिसर का निरीक्षण करते हुए विद्यालय में संचालित स्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चों को शिक्षित किए जाने की जानकारी ली। पौधा भी रोपा।

बच्चों के साथ बैठकर स्कूल में बने हलुआ का भी स्वाद चखा। सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार ने संचारी रोगों से बचाव की जानकारी दी। बताया कि यह अभियान पूरे माह चलेगा। इस अवसर पर बीएसए नवीन पाठक, ईओ विजय यादव, डीपीआरओ नमिता शरण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed