फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   How much rejuvenation of primary schools, special team will check

प्राथमिक स्कूलों का कितना हुआ कायाकल्प, जांचेगी विशेष टीम

Tue, 13 Oct 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
How much rejuvenation of primary schools, special team will check
स्कूलों का कायाकल्प करने के कार्यों की जांच करेगी विशेष टीम
विज्ञापन

आपरेशन कायाकल्प के तहत परिषदीय विद्यालयों की चल रही रंगाई पुताई और अन्य कार्य
प्राथमिक विद्यालयों में निजी स्कूलों की तर्ज पर मिलेंगी सुविधाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनभद्र। आपरेशन कायाकल्प के तहत जिले के 2458 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का कायाकल्प करने के लिए चल रही रंगाई-पुताई समेत अन्य कार्यों की जांच विशेष टीम करेगी। एक पखवारे में कायाकल्प का कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद विशेष टीम सत्यापन का कार्य होगा। स्कूलों का कायाकल्प कर इनमें निजी स्कूलों की तर्ज पर पढ़ाई शुरू कराने की तैयारी है।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प कर उन्हें मॉडल रूप देने का कार्य किया जा रहा है। राबर्ट्सगंज ब्लॉक क्षेत्र में 405 परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय 405 हैं। जबकि घोरावल में 408, चतरा में 153, नगवां 176, चोपन 494, म्योरपुर में 388, दुद्वी में 278 और बभनी ब्लॉक में 156 विद्यालय हैं। अभी तक 856 विद्यालयों की ही रंगाई पुताई का कार्य पूरा हुआ है। शेष में कार्य चल रहा है। वहीं 2446 स्कूलों में श्यामपट्ट लग चुके हैं और बाकी में लगाने का कार्य जारी है। 1268 विद्यालयों में मल्टीपल हैंडवाश का कार्य पूरा हो चुका है। 2063 स्कूलों में आंतरिक वायरिंग, बिजली और 1132 विद्यालयों में शौचालय, मूत्रालय, मल्टीपल हैंडवाश के लिए नल जल का काम भी पूरा हो गया है। शेष स्कूलों में प्रधानाध्यापकों की देखरेख में काम कराया जा रहा है। इसकी मानीटरिंग क्षेत्र के खंड शिक्षाधिकारी कर रहे हैं। वे प्रतिदिन स्कूलों में कराए गए कार्यों की रिपोर्ट बीएसए को भेज रहे हैं।
विज्ञापन

-
वर्जन
आपरेशन कायाकल्प के तहत राबर्ट्सगंज, घोरावल, दुद्वी और ओबरा तहसील क्षेत्र के 2458 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में रंगाई-पुताई, मल्टीपल हैंडवाश आदि का कार्य कराया जा रहा है। बीएसए को जल्द कायाकल्प का कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद विशेष टीम इन कार्यों का सत्यापन करेगी।-डॉ. अमित पाल शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वर्जन
ऑपरेशन कायाकल्प के तहत प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसके लिए कार्य कराया जा रहा है। पखवारे भर में सभी विद्यालयों में कायाकल्प से जुड़े सभी कार्य पूरे हो जाएंगेे।-डॉॅ. गोरखनाथ पटेल, बेसिक शिक्षाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed