फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   House fire due to short circuit, household items burnt

शार्ट सर्किट से मकान में लगी आग, गृहस्थी का सामान जला

Thu, 24 Jun 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
House fire due to short circuit, household items burnt
शाहगंज। थाना क्षेत्र के बराक गांव में बृहस्पतिवार को शार्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। आग से नकदी, जेवरात समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग को बुझाया। बराक गांव में दोपहर लगभग डेढ़ बजे बिजली के तारों में शार्ट-सर्किट होने से लक्ष्मण के घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग को बुझाया। हालांकि जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक नकदी, जेवरात, कपड़ा समेत अन्य सामान जल चुके थे। पीड़ित लक्ष्मण ने बताया कि आग से तीन बक्सों में रखे करीब पचास हजार नकदी, 12 क्विंटल चावल, गेहूं, सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य गृहस्थी का सामान जल गए। घटना के वक्त घर के अंदर कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed