{"_id":"5946ad144f1c1b65608b47af","slug":"hours-of-electricity-cut-in-bina-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीना इलाके में घंटों हो रही बिजली कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीना इलाके में घंटों हो रही बिजली कटौती
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Sun, 18 Jun 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
electricity demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अनपरा। घर-घर 24 घंटे बिजली आपूर्ति की योजना बीना इलाके में लापरवाही की भेंट चढ़ गई है। हाल यह है कि इस परिक्षेत्र को ग्रामीण शेड्यूल के मुताबिक 18 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक रात हो या दिन अंधांधुंध बिजली कटौती हो रही है। रात में जहां साढ़े नौ बजे से लेकर आधी रात के बाद तक बिजली काटकर लोगों को तड़पा दिया जा रहा है। वहीं दिन में भी बिन बिजली पसीने से तरबतर होकर दोपहरी गुजारनी पड़ रही है। ग्रामीणों की मानें तो मुश्किल से 11 से 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। बेतरतीब कटौती की स्थिति यह है कि शनिवार की रात 11 बजे गुल हुई बिजली रविवार की सुबह दस बजे बहाल हो पाई। संबंधितों एा कहना था कि फाल्ट के चलते ऐसा हुआ। वहीं ग्रामीणों का कहना था कि आए दिन ऐसी स्थिति ने रूलाकर रख दिया है। बता दें कि बीना परिक्षेत्र में कोटा सब स्टेशन से बिजली की आपूर्ति दी जाती है।