रेणुकूट। आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट काॅलेज रेणुकूट की ओर से 67वीं मंडलीय विद्यालयी टेबल टेनिस एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हिंडाल्को मनोरंजनालय के कल्याण मंडपम द्वितीय में हुआ। अंडर-19 व अंडर-14 के बालक एवं बालिका वर्ग में मिर्जापुर, सोनभद्र एवं भदोही के 14 विद्यालयों के 150 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। टेबल टेनिस में मेजबान टीम अव्वल रही।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य दयानंद शुक्ल ने किया। टेबल टेनिस के अंडर-19 व अंडर-14 बालक वर्ग में मेजबान आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट काॅलेज रेणुकूट ने प्रथम, अदलहाट मिर्जापुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही अडंर-19 व अंडर-14 बालिका वर्ग में मिर्जापुर ने प्रथम एवं सोनभद्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन अंडर-19 बालक वर्ग में भदोही प्रथम व सोनभद्र द्वितीय स्थान पर रही, जबकि बालिका वर्ग में सोनभद्र प्रथम व मिर्जापुर द्वितीय स्थान पर रहा। बैडमिंटन के ही अंडर- 14 बालक एवं बालिका वर्ग, दोनों में ही मिर्जापुर प्रथम तथा भदोही द्वितीय स्थान पर रहा। टेबल टेनिस के अंडर-19 व अंडर-14 वर्ग में आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट काॅलेज रेणुकूट के 15 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें 11 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय विद्यालयी टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए किया गया। वहीं बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर- 19 व अंडर-14 वर्ग में तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ।