{"_id":"60cccdba8ebc3e58b33c5f43","slug":"hospitals-failed-under-the-supervision-of-a-member-of-the-women-s-commission-sonbhadra-news-vns5955542120","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला आयोग की सदस्य के निरीक्षण में फेल हुए अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला आयोग की सदस्य के निरीक्षण में फेल हुए अस्पताल
विज्ञापन
सोनभद्र। राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता सिंह ने शुक्रवार को जिले का दौरा किया। उन्होंने जिला अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगवां का निरीक्षण किया। इस दौरान कई अस्पताल उनके निरीक्षण में फेल साबित हुए। कहीं पानी टपक रहा था तो कहीं ड्रेनेज की व्यवस्था खराब थी। चतरा पीएचसी में तैनात स्टाफ नर्स मालती देवी और पूनम को कार्य में लापरवाही पर निलंबित करने का निर्देश दिया।
जिला अस्पताल में अनीता सिंह ने इमरजेंसी, सामान्य ओपीडी व अस्पताल में आने वाले मरीजों को मुहैया कराई जाने वाली जन स्वास्थ्य सुविधाओं, कोविड-19 एक्ट का पालन, दवाओं की उपलब्धता और एनसीआरसी, एसएनसीयू, लेबर रूम आदि का निरीक्षण किया। यहां कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए हर स्थिति को मजबूत बनाएं। जो भी उपकरण जरूरी हो तैयार हालत में रखें। मरीजों के खानपान की स्थिति का जायजा लिया और कहा कि मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान सीएमएस डॉ. के. कुमार, एसीएमओ डॉ. बीके अग्रवाल, डॉ. गणेश प्रसाद, डॉ. शशांक, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र पौत्स्सायन, तहसीलदार सदर बृजेश वर्मा, डीपीएम रिपूंजय श्रीवास्तव, जिला प्रोबेशन कार्यालय से जुड़ी नीतू यति सिंह, साधना मिश्रा, जिला बाल संरक्षण इकाई के शेषमणि दुबे मौजूद रहे।
महिला आयोग की सदस्य ने चतरा पीएचसी के निरीक्षण के दौरान चिकित्सीय उपकरण सही स्थिति में न पाए जाने और उनका रख-रखाव बेहद खराब होने पर संबंधित स्टाफ नर्स मालती देवी और पूनम को निलंबित करने का निर्देश दिया। साफ-सफाई पर असंतोष जताया। निरीक्षण के दौरान छत से पानी टपकने पर छत की मरम्मत शीघ्र कराने को कहा। कहा कि कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाकर शत-प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित किया जाए। इसके बाद उन्होंने सीएचसी नगवां का भी निरीक्षण किया और परिसर में गंदगी और ड्रेनेज की व्यवस्था सही न होने पर सफाई का निर्देश दिया। शौचालय में गंदगी मिलने पर भड़क गईं। डिलेवरी कक्ष में पंखा चालू कराने का निर्देश दिया। दवाओं के भंडारण की स्थिति के बारे में जाना और स्टाफ, स्टाक, पिछले महीनों में की गयी डिलेवरी का रजिस्टर को चेक किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कोरोना की तीसरी लहर से निबटने के लिए शीघ्र तैयारी पूरी करने की हिदायत दी।