फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Hospital windows broken, curtains also missing, patients shivering in the wards.

Sonebhadra News: अस्पतालों की खिड़कियों के शीशे टूटे, पर्दे भी गायब, वार्डों में ठिठुर रहे मरीज

Wed, 04 Dec 2024 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hospital windows broken, curtains also missing, patients shivering in the wards.
बीमार होकर जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को ठंड लगने की आशंका है। अस्पताल के वार्डों में खिड़कियों के शीशे टूटे होने के कारण सर्द हवा का झोंका अंदर जा रहा है।
विज्ञापन

मरीज और उनके तीमारदार ठिठुरते हुए रात बीता रहे हैं। कई खिड़कियों के पर्दे भी गायब हैं। ठंड से बचाव के लिए मरीजों को कंबल तो मिल रहा है, लेकिन सिर्फ एक कंबल के भरोसे रात काटना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण जिले में रात का तापमान अन्य स्थानों की अपेक्षा कम रहता है। अभी तक सरकारी स्तर पर अलाव और कंबल की व्यवस्था नहीं हो पाई है। जिला अस्पताल में भी ठंड से बचाव को लेकर पर्याप्त इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के पुरुष व महिला जनरल वार्डों में कई खिड़कियों के शीशे टूट हुए हैं। उन पर लगे पर्दे भी गायब हैं। ऐसे में सर्द हवा का झोंका सीधे वार्ड में घुस रहा है। हीटर और अलाव जलाने का कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है।

जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ. बी.सागर का कहना है कि ठंड से बचाव के लिए वार्डों में मरीजों को कंबल दिया जा रहा है। खिड़कियों के टूटे शीशे ठीक कराने के साथ ही पर्दे लगाने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। जल्द ही यह व्यवस्था हो जाएगी। रैन बसेरा व अलाव का इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed