फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Hope for seven years, when will thirst be quenched

सात साल से लगी आस, कब बुझेगी प्यास

Tue, 15 Nov 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hope for seven years, when will thirst be quenched
राबर्ट्सगंज रामसरोवर तालाब पर शोपीस बनी पानी की टंकी को दिखाती महिलाएं। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। नगर पालिका राबर्ट्सगंज की 50 हजार आबादी को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए रॉबर्ट्सगंज पुनर्गठन पेयजल परियोजना का काम चल रहा है। लेकिन वर्षों बाद भी परियोजना का काम पूरा नहीं हो सका है। परियोजना के शुरू होने की तिथि साल दर साल बढ़ती जा रही है। दो जोन में टेस्टिंग कार्य तो पूरा कर लिया गया। बावजूद इसके नगरवासियों को शुद्ध पेयजल के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। 2015 में करीब 96.1 करोड़ की लागत से राबर्ट्सगंज पुनर्गठन पेयजल योजना का काम चल रहा है। इस परियोजना से धंधरौल बांध के सीपेज पानी को फिल्टर कर नगर वासियों को आपूर्ति करने की योजना है। कई वर्ष से चलती आ रही इस परियोजना का काम अब भी पूरा नहीं हो सका है। परियोजना को शुरू करने की तिथि साल दर साल, महीने दर महीने बढ़ता जा रहा है। परियोजना को पिछले वर्ष ही शुरू किया जाना था, लेकिन विभागों के बंटवारा के बाद इसकी तिथि मार्च 2022 तक बढ़ा दी गई। फिर भी काम पूरा नहीं हो सका। इसके बाद अक्तूबर महीने तक परियोजना से पानी आपूर्ति शुरू किए जाने का दावा किया गया, मगर अब तक परियोजना पूरी नहीं हो सकी है। वहीं जलनिगम नगरीय के अधिकारियों के अनुसार तो परियोजना चार जोन में बंटी है। जून से टेस्टिंग चल रही है। पहले और दूसरे जोन यानी नगर के न्यू कॉलोनी एवं बैंक ऑफ बड़ौदा के पीछे वाले मोहल्ले में टेस्टिंग का काम पूरा हो गया है। अब तीसरे जोन में टेस्टिंग की प्रक्रिया चल रही है। टेस्टिंग पूरा करके हाउस कनेक्शन करते हुए परियोजना से पानी आपूर्ति शुरू की जाएगी। इसमें भी कम से कम दो माह तक का समय लगना तय है। एक्सईएन जलनिगम नगरीय संजय कुमार ने बताया कि पहले और दूसरे जोन में पाइप टेस्टिंग का काम पूरा कर लिया गया है। तीसरे जोन में टेस्टिंग चल रहा है। इस हिसाब से दिसंबर तक टेस्टिंग पूरा कर लिया जाता, मगर पर्याप्त पानी न मिलने से परियोजना में देरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed