{"_id":"0efdcc2a1b3feaf807c963700b8e10a2","slug":"honorarium-for-the-bsa-office-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय के लिए बीएसए दफ्तर पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय के लिए बीएसए दफ्तर पर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Thu, 23 Jul 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
मानदेय भुगतान की मांग को लेकर टीईटी संघर्ष मोर्चा ने गुरुवार को उरमौरा स्थित बीएसए कार्यालय पर विरोध-प्रदर्शन किया। साथ ही सचिव बेसिक शिक्षा को संबोधित मांगों का ज्ञापन बीएसए और डीएम को सौंपा।
संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी और महामंत्री राधेश्याम पाल ने कहा कि टीईटी शिक्षकों का छह माह से मानदेय नहीं दिया गया है, जबकि शासनादेश के अनुपालन में नियुक्ति की गई है।
कहा सत्यापन कराए जाने के बाद इंटरनेट पर चयनित सूची को अपलोड भी कर दिया गया है, बावजूद इसके न जाने किस वजह से मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है।
चेताया कि यदि शीघ्र मानदेय का भुगतान नहीं कराया जाता तो टीईटी संघर्ष मोर्चा आंदोलन के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन में छह माह बाद मौलिक नियुक्ति किए जाने, सहायक अध्यापक पद की नियुक्ति निर्गत किए जाने के साथ ही आंतरिक मूल्यांकन कराए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में राजेश पांडेय, सदानंद मिश्रा, रंजना सिंह, रत्नेश दूबे, कृष्णा शुक्ला, रामेश्वर प्रसाद, गोपाल सिंह कुशवाहा, शशिकांत आदि शामिल रहे।