फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Hoist the tricolor at home and office, take care of respect

Sonebhadra News: घर-दफ्तर पर फहराएं तिरंगा, सम्मान का जरूर रखें ख्याल

Thu, 08 Aug 2024 04:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Hoist the tricolor at home and office, take care of respect
डीएम बीएन सिंह और एसपी डाॅ. यशवीर सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। डीएम ने सभी लोगों को अपने आवास, कार्यालय पर सम्मान के साथ तिरंगा फहराने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कहा कि सरकारी परिसर में सूर्याेदय के बाद ध्वजारोहण किया जाए और सूर्यास्त के बाद सम्मान के साथ उतार लें। निजी आवासों एवं प्रतिष्ठानों पर लगाए जाने वाले झंडों को भी इस समयावधि के बाद आदर भाव के साथ उतार कर सुरक्षित रखा जाए।
विज्ञापन

आधा झुका, फटा या कटा झंडा लगाया जाना निषेध होगा। डीएम ने जनमानस को भारतीय ध्वज को फहराने व उसके सहेजने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सीडीओ सौरभ गंगवार, एडीएम सहदेव कुमार मिश्र, सीएमओ डाॅ. अश्वनी कुमार, एसडीएम घोरावल राजेश सिंह, ओबरा विवेक कुमार सिंह, डीपीआरओ नमिता शरण, डीआईओएस जयराम सिंह, बीएसए, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



काकोरी कांड की वर्षगांठ होंगे आयोजन

डीएम बीएन सिंह ने बताया कि काकोरी कांड की 100वीं वर्षगांठ पर कलेक्ट्रेट परिसर में स्वच्छता अभियान नौ अगस्त को सुबह आठ बजे से चलाया जाएगा। विद्यालयों में गायन, वाद-विवाद व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा और प्रभात फेरी भी निकाली जाएगी। शहीद स्मारक स्थल, अमृत वाटिका पर पौधरोपण भी कराया जाएगा। स्कूलों में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। जिला क्रीड़ाधिकारी की तरफ से फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।


सेनानियों के नाम पर करें रक्तदान
सोनभद्र। काकोरी कांड की वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए रॉबर्ट्सगंज स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कोई भी स्वस्थ व्यक्ति पहुंचकर रक्तदान कर सकता है। इस वक्त ब्लड बैंक में खून की कमी है। ऐसे में इस विशेष अवसर पर किया गया रक्तदान जरूरतमंदों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है। उन्होंने लोगों से बढ़चढ़कर रक्तदान करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed