{"_id":"675037aa409ea0cfd003de74","slug":"hindu-organizations-protest-strongly-against-the-attack-on-hindus-in-bangladesh-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के विरोध में हिंदू संगठनों का जोरदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के विरोध में हिंदू संगठनों का जोरदार प्रदर्शन
Wed, 04 Dec 2024 04:36 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 04 Dec 2024 04:36 PM IST
सार
बंग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले के विरोध में हिंदू रक्षा समिति के बैनर तले हिंदू संगठन सड़क पर उतरे और नारेबाजी कर विरोध जताया। डीएम को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि वहां पर संतों को तत्काल रिहा किया जाए और अमन चैन कायम होना चाहिए।
विज्ञापन
बंग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले के विरोध में हिन्दू रक्षा समिति के बैनर तले हिंदू संगठनों ने कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता भी वहां मौजूद रहे। हिंदू रक्षा समिति के नरसिंह त्रिपाठी ने बताया कि बांग्लादेश के अंदर कुछ साधु संतों की गिरफ्तारियां हो रही है।
विज्ञापन
हिंदू आस्था के बिंदु मठ मंदिर तोड़े जा रहे हैं। हिंदुओं की हत्याएं हो रही है माताएं बहने के साथ दुष्कर्म जैसी घटना हो रही है। इसके लिए पूरे विश्व के अंदर निवास करने वाला हिंदू समाज आज आक्रोशित है। हिंदू रक्षा समिति के बैनर तले पूरे हिंदू समाज इक्कट्ठा होकर जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया गया हैं।
विज्ञापन
हिंदू समाज को एकजुट किया जा रहा है, जिससे उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाए। समय बांग्लादेश भुखमरी के कगार पर था तो इस्कॉन के अध्यक्ष स्वामी चिन्मय दास कई देशों से चंदा लेकर बांग्लादेश का सहयोग किया और आज बांग्लादेश उन्हीं को गिरफ्तार करके हिंदुओं का दमन करने की नीति अपना रहा है।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री पूरे विश्व को शांति का संदेश देते वैसे ही बांग्लादेश में भी शांति हो और हिंदू अल्पसंख्य उत्पीड़न का शिकार हो रहे है वो तत्काल बंद हो। वहां पर जो संतों की गिरफ्तार हुई हैं उन्हें तत्काल रिहा करना चाहिए साथ ही अमन चैन बांग्लादेश में कायम होना चाहिए।