{"_id":"60b8dd128ebc3e29b260aa80","slug":"hindalco-becomes-self-sufficient-in-oxygen-production-sonbhadra-news-vns592767369","type":"story","status":"publish","title_hn":"आक्सीजन उत्पादन में आत्मनिर्भर बना हिंडाल्को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आक्सीजन उत्पादन में आत्मनिर्भर बना हिंडाल्को
विज्ञापन
हिंडाल्को अस्पताल में अत्याधुनिक आक्सीजन का प्लांट का शुभारंभ बृहस्पतिवार को संस्थान के मुखिया व सीओओ एन नागेश ने पूजा-अर्चना करके एवं फीता काटकर किया। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में जिले को आक्सीजन के लिए आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ हिंडाल्को अस्पताल भी आक्सीजन के लिए आत्मनिर्भर हो गया। उन्होंने बताया कि पाइपलाइन से इस आक्सीजन प्लांट से करीब 20 बेड को सीधे आक्सीजन मिलेगा जिससे यहां के मरीजों को आक्सीजन सिलिंडर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि पिछले महीने ही जिला प्रशासन के निर्देश पर हिंडाल्को ने जिला अस्पताल में एक नया आक्सीजन प्लांट लगवाया है। यहां के इंजीनियरों की टीम ने कहरिया स्थित विगत छह सालों से बंद पड़े आक्सीजन प्लांट को चालू करके जिले को आक्सीजन के लिए आत्मनिर्भर बना दिया है। हिडाल्को ने हाल ही में जिला प्रशासन को 25 आक्सीजन कंसंट्रेटर प्रदान किया है। हिंडाल्को अस्पताल के सीएमओ डॉ. भाष्कर दत्ता ने बताया कि बड़ोदरा, गुजरात से करीब 25 लाख रुपये की लागत से खरीदी गई यह आक्सीजन प्लांट प्रति मिनट 85 लीटर आक्सीजन का उत्पादन करेगी। उन्होंने बताया कि बड़ोदरा एवं हिंडाल्को के इंजीनियरों की टीम ने मात्र 10 दिन के रिकार्ड समय में इस प्लांट को स्थापित कर चालू कर लिया है जिससे अब पाइपलाइन से सीधे मरीजों के बेड तक आक्सीजन पहुंचेगी। इस अवसर पर हिंडाल्को के वरिष्ठ अधिकारी सतीश आनंद, शब्देंदु मोहन, बीजे अलेक्जेंडर, जेपी नायक, संजीव राजदेरकर, विनोद ठाकुर, कर्नल संदीप खन्ना, अजय कुमार, अभिजीत, मुकेश मित्तल, सुकांतो पंडित, संजय सिंह, निखिल गौरव सहित हिंडाल्को अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नीलम त्रिपाठी, डॉ. राकेश रंजन आदि मौजूद रहे।