फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Highway jammed for 14 hours children not reach school employees missed duty in sonbhadra

Sonbhadra News: 14 घंटे से हाईवे जाम, बच्चे नहीं पहुंच पाए स्कूल; कर्मचारियों की भी छूटी ड्यूटी

Mon, 15 Jul 2024 12:26 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 15 Jul 2024 12:26 PM IST
सार

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर रेणुकूट से अनपरा के बीच भारी जाम के चलते वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं। सोमवार की सुबह से जाम के चलते कई स्कूलों ने छुट्टी कर दी। वहीं कर्मचारियों की ड्यूटी भी छूट गई। 

विज्ञापन
Highway jammed for 14 hours children not reach school employees missed duty in sonbhadra
ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओवरलोड वाहनों के धड़ल्ले से संचालन से लोगों को आए दिन जाम झेलना पड़ रहा है। सोमवार को जाम इतना भीषण लगा कि बच्चे स्कूल तक नहीं पहुंच पाए। मजबूरन कई स्कूलों ने छुट्टी कर दी। उधर, बड़ी संख्या में कर्मचारी और दैनिक मजदूर भी अपने कार्यस्थल पर समय से नहीं पहुंच पाए। रविवार की देर शाम से ही लगा जाम सोमवार की दोपहर तक जारी रहा। जाम में फंसे वाहन सड़क पर रेंगते दिखे।

विज्ञापन


रेणुकूट में रविवार की शाम को दुलदुल के जुलूस की वजह से भारी वाहनों को नगर में प्रवेश से रोक दिया गया था। संकरे हाईवे पर जगह-जगह वाहन खड़े रहे। जुलूस के बाद पुलिस देर रात तक जाम हटाने में ही लगी रही। तुर्रा चौराहे से रिहंद बांध के पुल तक 6 स्थानों पर खराब हुए ओवरलोड वाहनों से स्थिति ज्यादा बिगड़ गई।

विज्ञापन

Highway jammed for 14 hours children not reach school employees missed duty in sonbhadra
सड़क किनारे खड़े ट्रक - फोटो : अमर उजाला

देर रात वाहनों का जाम हटाकर आए पुलिसकर्मी फिर से जाम लगने की सूचना पर सोमवार की सुबह ही मौके पर पहुंच गए। जाम कुवारी से मुर्धवा तक पहुंच गया। लगभग 8 किलोमीटर लंबे जाम से लोग परेशान हो गए। जाम की स्थिति देख डीसी लेविस मेमोरियल स्कूल, संत एबीआर पब्लिक स्कूल, हिलारियस किड्स स्कूल समेत कई विद्यालयों ने छुट्टी कर दी। अन्य विद्यालयों के बच्चे भी सड़क पर स्कूल जाने के लिए परेशान दिखे। 

वहीं ग्रामीण क्षेत्र से आए हजारों श्रमिकों के वाहन भी जाम में फसने से उनकी ड्यूटी भी छूट गई। नगरवासियों का कहना है कि प्रशासन को ओवरलोड वाहनों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। यदि ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसा गया तो जाम से निजात मिल सकती है। इसके अलावा जब तक हाथीनाला से शक्तिनगर तक फोरलेन नहीं बन जाता तब तक जाम की समस्या दूर नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed