फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Highway hits house, hits electric pole and car, driver seriously injured

Sonebhadra News: बिजली के खंभे और कार में टक्कर मारते हुए घर में घुसा हाइवा, चालक गंभीर

Sun, 05 Jan 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Highway hits house, hits electric pole and car, driver seriously injured
बभनी। नधिरा-बखरिहवां मार्ग पर शुक्रवार रात में म्योरपुर की ओर से बीजपुर की तरफ जा रहा रही हाईवा अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे और कार में टक्कर मारते हुए घर में घुस गया। घटना में हाइवा ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कराया है, जहां उपचार चल रहा है। राखड़ उतारकर हाइवा म्योरपुर की ओर से बीजपुर की तरफ जा रहा था। नधिरा बैरियर से आगे बढ़ा तो बाजार के पास बेकाबू होकर बिजली के खंभे में टकरा गया। इसके बाद कार में टक्कर मारते हुए विनोद कुमार के घर में घुस गया। दुर्घटना में मकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ड्राइवर चेतवा निवासी सुनील कुमार हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय, एसआई तेज बहादुर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बिजली का खंभे टूट जाने से लाइन कटवा कर तार को हटवाया। इसके बाद आपूर्ति बहाल कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed