फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Highest 85 feet Ravana will burn in Chopan

Sonebhadra News: चोपन में जलेगा सबसे ऊंचा 85 फीट का रावण

Sat, 12 Oct 2024 02:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Highest 85 feet Ravana will burn in Chopan
सोनभद्र। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व शनिवार को जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन बुराई के प्रतीक रावण के दहन के लिए पुतला तैयार किया गया है। जिले में सबसे ऊंचा रावण का पुतला चोपन में जलेगा। यहां 85 फीट के पुतले में आग लगाई जाएगी। दस सिर वाले रावण की गर्दन चारों दिशाओं में घूमते हुए अट्टहास भी करेगी। रेणुकूट में 80 तो अनपरा में 60 फीट के रावण के पुतले का दहन होगा।
विज्ञापन

नवरात्र पूजा के बाद दशहरे पर जिले में जगह-जगह भव्य मेले का आयोजन होता है। इसमें दूरदराज से लोग रावण का पुतला दहन देखने पहुंचते हैं। मेले का आकर्षण रावण का विशाल पुतला होता है। रावण को युद्ध में पराजित करने के बाद प्रभु श्रीराम उसके पुतले में आग लगाते हैं। धू-धूकर जलते रावण को देखने के लिए बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग उत्साहित रहते हैं। लिहाजा सभी मेला समितियों के लोग इसे भव्य बनाने की कोशिश में लगे रहते हैं। रॉबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में रावण का पुतला दहन होगा। यहां करीब 35 फीट ऊंचा रावण का पुतला जलाया जाएगा। पहले से तैयार लोहे के सांचे में कपड़ा, पुआल, कागज से रावण का पुतला तैयार किया गया है। जिले में सबसे ऊंचा रावण का पुतला चोपन के रेलवे ग्राउंड में जलेगा। हाईटेक तरीके से तैयार इस रावण के पुतले में रंग-बिरंगी लाइट लगाई गई है। इसकी गर्दन चारों दिशाओं में घूमते हुए अट्टहास करती रहेगी। इससे पहले मिर्जापुर से आए रामलीला कलाकार श्रीराम-रावण के बीच युद्ध का मंचन करेंगे। रावण बनाने में प्रमुख भूमिका बद्री सिंह, प्रमोद विश्वकर्मा एवं कमेटी के अन्य पदाधिकारी निभा रहे हैं। समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि सभी के सहयोग से रावण के पुतले का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन

यहां इतना ऊंचा होगा रावण का पुतला
रेणुकूट : हिंडाल्को के रामलीला मैदान में 80 फीट का रावण का पुतला जलाया जाएगा। ओबरा : राम मंदिर ग्राउंड में 40 फीट रावण का पुतला और सेक्टर नौ के रामलीला ग्राउंड में 30 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। अनपरा: ककरी शिव मंदिर मैदान में 60 फीट, अनपरा परियोजना के एकलव्य मैदान में 60 फीट और रेणुसागर के आदित्य बिड़ला इंटर कॉलेज मैदान में 60 फीट का रावण का पुतला जलेगा। दुद्धी: मुस्लिम कारीगरों की ओर से तैयार 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का रामलीला मैदान में दहन होगा। विंढमगंज: भारतीय इंटर कॉलेज के मैदान में 42 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed